{"_id":"5f3702c38ebc3e0744094b58","slug":"one-woman-dead-and-98-corona-patients-found-in-aligarh-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, 98 संक्रमित, डीएम कार्यालय भी आया चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, 98 संक्रमित, डीएम कार्यालय भी आया चपेट में
Sat, 15 Aug 2020 03:14 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 Aug 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अलीगढ़ में कोरोना वायरस से एक महिला की मौत हो गई है जबकि 98 लोग चपेट में आए हैं। डीएम वार रूम और कार्यालय के 6 कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में 18 से 40 आयु वर्ग के 51 लोग हैं जबकि महिलाओं की संख्या 41 है।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद निवासी 60 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। वह 12 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुई थी। महिला कोरोना के अतिरिक्त हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और सांस की बीमारी से पीड़ित थी।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में 98 लोग संक्रमित पाए गए हैं। डीएम वार रूम के तीन कर्मचारी, डीएम कार्यालय की एक महिला सहित तीन गार्ड एवं कलक्ट्रेट का एक बाबू संक्रमित हैं।
विज्ञापन
बड़ा गूहर के 12, महावीर पार्क के 9, नगला मसानी के 4, सराय हरनारायण के 5, रघुवीरपुरी के 3, मौलाना आजाद नगर के 3 लोग संक्रमितों में शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लक्षण के आधार पर मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों का नमूना लिया जाएगा।
रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद किशोरनगर के व्यक्ति की मौत
किशोरनगर निवासी एक 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान आगरा के एक निजी अस्पताल में हो गई। किशोर नगर निवासी व्यक्ति 30 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। उसे उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतक का भाई का कहना है कि फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था। दो दिन पहले उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
दिन में रहे राज्यमंत्री के साथ, रात में कोरोना पॉजिटिव
कोरोना वायरस से संक्रमित ईडीएम बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग के साथ रहे थे। रात में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कलक्ट्रेट में खलबली मच गई है। राज्यमंत्री ने कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया था।