फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One third of fix charge and readings have to be paid in full

फिक्स चार्ज का एक तिहाई और रीडिंग का करना है पूरा भुगतान

Sat, 02 May 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
One third of fix charge and readings have to be paid in full
लॉकडाउन के दौरान के बिजली बिल के फिक्स चार्ज को लेकर उद्यमियों में भ्रम की स्थिति है। कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि बिलों के साथ फिक्स चार्ज-डिमांड चार्जेज जोड़ कर आ रहा है।
विज्ञापन

सासनी गेट औद्योगिक आस्थान वेलफेयर संस्थान के महामंत्री राजेश सरकोंडा ने मुख्यमंत्री से सभी बिजली बिलों में से फिक्स चार्ज हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि बिलों में फिक्स चार्ज जुड़ कर आ रहा है। उन्होंने दुकानदारों के बिजली के बिल को भी माफ करने की भी मांग मुख्यमंत्री से की है। जबकि औद्योगिक आस्थान उत्पादन समिति के सचिव दिनेश शास्त्री का कहना है कि प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन काल में फिक्स चार्ज में वास्तविक रूप से छूट देकर राहत दे दी है।
विज्ञापन

माह मार्च-अप्रैल के बीच करीब 40 दिन का बिजली बिल आ रहा है। बिल की रीडिंग में समय के अनुपात में जितने दिन लॉकडाउन रहा है, उस राशि को बिल में घटा दिया गया है। तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के महामंत्री सुनील दत्ता ने बताया कि फिक्स चार्ज को लेकर भ्रम की स्थिति थी। हालांकि आज अधिकारियों से बातचीत के बाद स्थित कुछ क्लीयर हुई है। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण धर्मेंद्र सारस्वत ने बताया कि अप्रैल के महीने में फिक्सड चार्ज का एक तिहाई ही जमा करना है। 15 मई तक उद्यमी बिल जमा कर सकते हैं। रीडिंग का पूरा पैसा देना होगा। उन्होंने कहा कि दो तिहाई बिल आगे वाले बिलों में जुड़कर आएगा या नहीं, इस संबंध में सरकार द्वारा फैसला लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed