फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One person died due to collision of unknown vehicle

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 16 May 2023 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
One person died due to collision of unknown vehicle
थाना क्षेत्र में गोपी विजयगढ़ रोड पर सोमवार की देर शाम किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


जिला हाथरस के थाना हसायन के गांव मलोरा निवासी कन्हैया लाल पुत्र विजयपाल अपने ही गांव के हंसराज पुत्र सुखराम के साथ सोमवार की रात अलीगढ़ से बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। इसी बीच रात समय करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही उनकी बाइक गोपी विजयगढ़ रोड पर स्थित गांव रुदायन के पास पहुंची तभी कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार 55 वर्षीय कन्हैया लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हंसराज गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के अनुसार मृतक कन्हैया ने अपने पीछे पत्नी मीरा देवी व एक बेटा विष्णु कुमार को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed