फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One of the policemen of Iglas police station has been accused of molesting women home guards.

इगलास थाने के एक दरोगा पर महिला होमगार्ड से छेड़खानी का आरोप

Thu, 30 Apr 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
One of the policemen of Iglas police station has been accused of molesting women home guards.
इगलास थाने के एक दरोगा पर थाने में ही तैनात एक महिला होमगार्ड ने छेड़खानी और दुष्कर्म करने की नीयत से खींचने का आरोप लगाया है। महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में दरोगा के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर सीओ इगलास ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला होमगार्ड ने बताया कि 24 अप्रैल को उसकी कस्बे की ही एक बैंक शाखा पर ड्यूटी थी। आरोपी दरोगा वहां पहुंचा और ड्यूटी लगाने वाले के संबंध में पूछने लगा। साथ ही अभद्रता करते हुए साथ चलने की कहने लगा। विरोध करने पर मौके पर ही छेड़छाड़ करते हुए खींचकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर स्थानीय लोग आ गए। लोगों को देख दरोगा धमकाते हुए वहां से चला गया। मामले की शिकायत थाने में की तो वहां से टरका दिया गया।
विज्ञापन

होमगार्ड ने बताया कि उक्त दरोगा के खिलाफ पहले भी एक महिला ने छेड़खानी की शिकायत की थी। इससे पूर्व भी में दरोगा की वर्दी में डांस करते हुए एक वीडियो भी वायरल हुई थी। एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक महिला होमगार्ड की शिकायत के आधार पर मामले की जांच सीओ इगलास को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed