फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One killed by Corona, 36 infected

कोरोना से एक की मौत, 36 संक्रमित

Sun, 11 Oct 2020 10:59 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 11 Oct 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
One killed by Corona, 36 infected
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
कोरोना वायरस से पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में एक मरीज की मौत हो गई है। 36 नए लोग वायरस की चपेट में आए है और 62 लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 8917 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 8306 हो गई है। 571 मरीज सक्रिय हैं, जिनका उपचार कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है। 
विज्ञापन



पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई है। गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग का उपचार आईसीयू में चल रहा था। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट से 36 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन



संक्रमितों में चिकावटी लोधा, नगला लक्ष्मण बिजौली, दीनदयाल अस्पताल परिसर, गोमत खैर, सालगवान, इस्माइलपुर, विकासनगर न्यू एटाचुंगी, चुआवली चंडौस एवं बेलोथ गोंडा के 2-2 लोग हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली में वरिष्ठ पत्रकार की मौत
दिल्ली में उपचार के दौरान करीब 65 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार की मौत हो गई है। कुछ दिन पहले पत्रकार कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चंद रोज पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 


कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला हुई आक्रामक
पं. दीनदयाल अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला अस्पताल में बेहद आक्रामक हो गईं। उनकी स्थिति देखकर मरीज एवं स्वास्थ्यकर्मी घबरा गए। बाथरूम में बंद होकर शीशा तोड़ दिया। उपचार के लिए मनोचिकित्सक को बुलाया गया। इसके साथ ही आगरा रेफर करने के लिए एंबुलेंस बुला लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी खुद दीनदयाल पहुंच गए। जिला अस्पताल से विशेषज्ञ डॉ. सोम को उपचार के लिए बुलाया गया। उसके बाद जाकर बुजुग कुछ शांत हुई और खाना खाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed