फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One dead, 12 injured in bus-max collision

Aligarh: बस ने मैक्स में मारी टक्कर, भात देने जा रही महिला की मौत, नौ महिलाओं सहित 10 लोगों की हालत गंभीर

Tue, 06 May 2025 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 06 May 2025 01:20 AM IST
सार

नगला गुलरिया से लोग शादी में भात देने प्रकाशपुर जा रहे थे। रात करीब नौ बजे स्टेशन रोड की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने मंडी समिति के निकट मैक्स में टक्कर मार दी। एक महिला की मौत हो गई। हादसे में 10 घायल हो गए।

विज्ञापन
One dead, 12 injured in bus-max collision
हादसे में क्षतिग्रस्त मैक्स - फोटो : संवाद

विस्तार

5 मई की रात करीब नौ बजे दादों कस्बे के स्टेशन मार्ग स्थित मंडी समिति के निकट प्राइवेट बस की टक्कर से मैक्स सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल एक महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


दादों थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया निवासी सतीश चंद के भांजे सचिन कुमार निवासी प्रकाशपुर थाना डिबाई की 6 मई को शादी होनी है। इसके लिए 5 मई को मंडप कार्यक्रम था। नगला गुलरिया से लोग शादी में भात देने प्रकाशपुर जा रहे थे। 5 मई रात करीब नौ बजे स्टेशन रोड की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने मंडी समिति के निकट मैक्स में टक्कर मार दी। जोरदार भिड़ंत होने से सवारियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस की मदद से लोगों ने सभी घायलों को मैक्स में से निकालकर सीएचसी भेजा। जहां गुड़िया देवी (40) पत्नी भोले सिंह को मृत घोषित कर दिया। नौ महिलाओं सहित 10 लोगों की हालत गंभीर देख अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में यह लोग हुए हैं घायल
जय देवी, ललिता देवी, राजवती, हेमलता, प्रीति, अंगूरी, मीना, रामवती, राहुल, महारानी आदि घायल हुए हैं। जबकि गुड़िया देवी 40 वर्ष पत्नी भोले सिंह की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed