फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One Crore Egg production in aligarh

जिले में सवा करोड़ की मांग...एक करोड़ पहुंचा अंडा उत्पादन

Fri, 18 Sep 2020 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
One Crore Egg production in aligarh
चंदौली बुर्जुग अतरौली का लेयर फ्रॉम हाउस। - फोटो : CITY OFFICE
आशीष निगम
विज्ञापन

आलू, टमाटर और प्याज भले ही लगातार महंगे हो रहे हों, लेकिन इन सबसे ज्यादा पौष्टिक अंडा पांच रुपये के पुराने रेट में बिक रहा है। इसका कारण ये है कि अलीगढ़ अंडा उत्पादन में सक्षम हो चुका है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की अगस्त की रिपोर्ट पर गौर करें तो एक महीने में लगभग एक करोड़ पांच लाख अंडा उत्पादन हुआ, जबकि जिले की एक महीने की मांग लगभग सवा करोड़ की है। अलीगढ़ की 10 यूनिटों में ये उत्पादन हुआ है। बाकी कमी पंजाब के बरनाला से आने वाले अंडों से होती है।
कोरोना काल में अंडों और मुर्गियों से संक्रमण फैलने की कितनी भी अफवाहें उड़ी हों लेकिन हकीकत ये है कि संक्रमण से बचाने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी अंडा खूब बढ़ाता है। अंडे रोजाना खाने से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट मिल जाता है। मलखान सिंह जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस और कुपोषण अभियान के जिला नोडल अधिकारी डा. बालकिशन कहते हैं कि शरीर का जितना वजन हो उतना प्रोटीन चाहिए होता है, इसमें अंडा एक बेहतर विकल्प है। बढ़ते बच्चों को एक अंडा रोज खाना चाहिए।
विज्ञापन

मार्च से जुलाई तक जबरदस्त गरमी और अफवाहों का उबाल झेल चुका अंडा कारोबार फिर से करोड़ों की गिनती की ओर बढ़ने लगा है। सितंबर से अप्रैल तक सीजन रहता है। इसलिए इस चालू महीने से इसका कारोबार एक बार फिर से पटरी पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी जानें
1. ढाई से तीन रुपयेे एक अंडे की लागत आती है।
2. 4.65 रुपये प्रति अंडे का होलसेल रेट है।
3. एक मुर्गी 110 से 115 ग्राम दाना रोजाना खाती है।
4. एक अंडे का औसत वजन 55 से 60 ग्राम होता है।
5. मुर्गी रोज जितना दाना खाती है, उससे आधे वजन का अंडा देती है।
6. 24 से 28 घंटे में एक मुर्गी एक अंडा देती है।
7. श्राद्ध पक्ष व नवरात्रि में एक रुपये तक भाव गिर जाता है।
8. 41 रुपये में एक छोटी मुर्गी पालने के लिए आती है।
9. मुर्गी 100 हफ्ते बाद अंडा देना शुरू कर देती है।
10. अंडा वाले लेयर और चिकन उत्पादन वाले को ब्रायलर फार्म कहलाते हैं।
11. केवल अंडे देने वाली मुर्गी चिकन के रूप में 20 रुपये किलो के भाव से बिकती है।
12. अंडा और चिकन दोनों में काम आने वाली मुर्गा 80 रुपये किलो तक है।
13. कॉक.400, कॉक.100 और काक 400 वाई प्रजाति चिकन के लिए उत्तम हैं।
14. बीबी 300 और बोमेन्स केवल अंडा उत्पादन के लिए है।
15. सरकार की ओर से प्रति मुर्गी या मुर्गा 1.20 रुपये में बीमा होता है।
16. मुर्गी का दाना वर्तमान में 24 रुपये प्रति किलो के भाव में है।
17. एक अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन, पांच ग्राम वसा, 0.5 ग्राम कार्बोहाईड्रेट होता है, जो 71 कैलोरी बनाता है।
18- अंडे के सफेद हिस्से में एल्बुमिन और पीले हिस्से में ग्लोब्यूमिन प्रोटीन मिलता है।
19. जिले में महीने में सवा करोड़ अंडे की मांग होती है, पैदावार लगभग एक करोड़ तक।
20- अलीगढ़ में वर्तमान में पंजाब के बरनाला से सर्वाधिक अंडे की आमद होती है।
अगस्त में जिले में 11 यूनिटों में लगभग एक करोड़ पांच लाख अंडे पैदा किए गए। तीन साल में उत्पादन जरूरत के अनुसार कर लिया है। जिले में महीने में लगभग सवा करोड़ अंडे की मांग होती है। - डा. मेघश्याम, नोडल अधिकारी कुक्कुट विकास नीति।
अंडा प्रोटीन के साथ संपूर्ण खाने की अवधारणा को पूरा करता है। अंडा और चिकन से प्रोटीन भरपूर मिलता है। इसलिए नियमित भोजन में शामिल करना चाहिए। दूसरा इसमें मिलावट नहीं हो सकती हैै। ये पूरी तरह से शुद्ध है। - विवेक सिंह, ब्रालयर ब्रीडर फार्म संचालक।
अंडा उत्पादन में हम सभी मिलकर सक्षम हो रहे हैं। सितंबर के बाद से सभी का उत्पादन सौ फीसदी होने लगेगा। हम सवा करोड़ अंडा भी जल्द ही पैदा कर लेंगे। जिससे हमारे जिले की जरूरत यहीं पर पूरी हो सके। अंडा पाउडर बनाने की फैक्टरी भी लगाई जाए। - शिखाशेखर सिंह, लेयर फार्म संचालक।
अलीगढ़ में 20 बड़ी यूनिट
1- 30 हजार पक्षियों की कुक्कुट लेयर इकाई की लागत 1.80 करोड़ आंकी जाती है। जिसमें बैंक से 1.26 करोड़ रुपये का लोन मिलता है। लाभार्थी अंश 54 लाख है। पांच वर्ष के लोन में उसको ब्याज में 40 लाख की राहत मिलती है। जिले में ऐसी 10 यूनिट हैं।
2- 10 हजार पक्षियों की कुक्कुट लेयर इकाई की लागत 70 लाख रुपये आंकी गई है। जिसमें बैंक से 49 लाख रुपये का लोन मिलता है। लाभार्थी अंश 21 लाख है। पांच वर्ष के लोन में उसको ब्याज में 13.33 लाख की राहत मिलती है। जिले में ऐसी आठ यूनिट हैं।

3-10 हजार पक्षियों की कुक्कुट ब्रायलर इकाई की लागत 2.6 करोड़ रुपये आंकी गई है। जिसमें बैंक से 1.45 करोड़ रुपये का लोन मिलता है। लाभार्थी को 61.50 लाख लगाने होते हैं। पांच वर्ष की लोन अवधि में उसको ब्याज में 45 लाख की राहत मिलती है। जिले में दो यूनिट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed