{"_id":"676728cd37d79c6c240e2bf4","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-getting-married-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100892-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शादी कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे, न दुल्हन मिली न पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शादी कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे, न दुल्हन मिली न पैसा
Sun, 22 Dec 2024 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:15 AM IST
सार
युवक ने शादी बिहार की एक युवती से कराने की बात कही । शादी के नाम पर 1.50 लाख रुपये ले लिए और शादी के लिए उसके साथ बिहार चले गए। शादी के बाद युवती करीब 20 किलोमीटर तक लोगों के साथ आई, जिसके बाद वहां के लोगों ने युवती को जबरन छुड़ा लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना पाली मुकीमपुर के गांव पीढौल निवासी व्यक्ति से गांव सिंधौली खुर्द निवासी युवक ने शादी कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
गांव पीढौल निवासी हरपाल सिंह पुत्र नेकसेलाल ने बताया कि गांव सिंधौली खुर्द निवासी युवक ने उनकी शादी बिहार की एक युवती से कराने की बात कही थी। उन्होंने इस युवक को शादी के नाम पर 1.50 लाख रुपये दे दिए और शादी के लिए उसके साथ बिहार चले गए।
विज्ञापन
शादी के बाद युवती करीब 20 किलोमीटर तक लोगों के साथ आई, जिसके बाद वहां के लोगों ने युवती को जबरन छुड़ा लिया। अब हरपाल अपने रुपये मांग रहे हैं, लेकिन आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहा। वह जब रुपये मांगने उसके गांव जाते हैं तो आरोपी गाली-गलौज कर मारपीट पर आमादा हो जाता है।
विज्ञापन