{"_id":"5c0d1819bdec2241a111c07c","slug":"once-again-found-remnants-of-the-gauvansh-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः एक बार फिर मिले गौवंश के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः एक बार फिर मिले गौवंश के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 09 Dec 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
गाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस जिले में भी गोकशी नहीं रुक रही। अब चंदपा क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिले हैं। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बघना में जब गोवंश के अवशेष मिले तो काफी ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
इस जिले में भी गोकशी और गोतस्करी नहीं रुक रही। गोकशी करने वाले बुलंदशहर की तरह यहां भी बड़ा बवाल करा सकते हैं। करीब दो सप्ताह पहले यहां इगलास रोड पर झाड़ियों में गोवंश के अवशेष मिले थे। इस मामले का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर सकी है कि अब चंदपा क्षेत्र के गांव बघना में गोवंश के अवशेष मिले हैं। रविवार को चंदपा क्षेत्र के गांव बघना के कुछ लोगों को गांव के ही पास मौजूद बाग में गौवंश के कटे हुए अवशेष दिखाई दिए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी ग्रामीणों ने इसे लेकर आक्रोश जताया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो एसएचओ विनोद कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने यहां गौवंश के अवशेषों को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ भी की, लेकिन अवशेष बाग में कैसे आए और कौन लेकर आया इस बारे में कोई भी पुलिस को कुछ नहीं बता सका। कुछ ग्रामीण गौवंश के अवशेष डालने वालों की तलाश की मांग लेकर थाने पहुंच गए। इस पर पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि जिसने भी यह हरकत की होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बघना गांव के लक्ष्मण फौजी के बाग में गौवंध (आवारा सांड) के अवशेष मिले हैं। इस मामले में गौवध अधिनियम में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।
-विनोद कुमार, एसएचओ चंदपा