फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   On Monday, Tuesday and will groom wedding

शादी सोमवार को दूल्हा पहुंचेगा मंगलवार को

Mon, 12 Dec 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 12 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
 On Monday, Tuesday and will groom wedding
शादी सोमवार को दूल्हा पहुंचेगा मंगलवार को - फोटो : Rupesh
सर्दी और कोहरे के चलते सामान्य यात्रियों के साथ-साथ जीवन के खास मौकों की रंगत भी फीकी हो रही है। अलीगढ़ से बिहार जा रही एक बारात का देरी से चल रही ट्रेनों के चलते समय पर पहुंच पाना संभव नहीं हो रहा। ऐसे में शादी समारोह निर्धारित तिथि और मुहूर्त में हो पाएगा इसको लेकर वर पक्ष स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ा होकर चर्चा ही करता रहा।    
विज्ञापन

यह किस्सा कुछ इस तरह है कि इगलास क्षेत्र के गांव मौहरैनी निवासी प्रवीन का रिश्ता बिहार के बक्सर में तय हुआ है। शादी 12 दिसंबर को होना तय हुआ। जब शादी और तारीख तय हो रही थी, तब किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि दिसंबर की शुरुआत में ही भयंकर कोहरे और ट्रेनों के परिचालन के पटरी से उतरने जैसी स्थिति बनेगी। इसीलिए परिजनों ने मगध एक्सप्रेस में आरक्षण करा लिया। रविवार को जब दूल्हा और उसके परिजन अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि मगध एक्सप्रेस 18 घंटे लेट है।
विज्ञापन

इसका पता चलने पर परिजनों ने मगध एक्सप्रेस में रिजर्वेशन रद्द करा कर तत्काल महानंदा में रिजर्वेशन कराया, लेकिन वह भी 10 घंटे तक देरी से हो गई। अब वर पक्ष की चिंता यह है कि देरी से आ रही ट्रेन सफर में भी बहुत समय लेगी और बहुत संभव है कि वह मंगलवार की सुबह या दिन में पहुंच सकें। ऐसी स्थिति में वधु पक्ष के यहां पर शादी की तैयारियों का क्या होगा, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। वर पक्ष वधु पक्ष के साथ फोन पर निरंतर संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed