फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   On Hariyali Teej, married women adorned themselves with solah sringar

Hariyali Teej: सुहागिनों ने किए सोलह शृंगार, सावन के गीतों पर झूमी महिलाएं, मल्हारों की रही धूम

Mon, 28 Jul 2025 01:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 01:57 AM IST
सार

श्री वार्ष्णेय मंदिर में महंत पंडित मनोज मिश्रा के सानिध्य में हरियाली उत्सव मनाया गया। यहां राधा रानी के संग ठाकुर जी हिंडोले पर झूला झूले। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। भजन-कीर्तन हुए।

विज्ञापन
On Hariyali Teej, married women adorned themselves with solah sringar
ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में ग्रीन पार्क कल्चर सोसायटी द्वारा हरियाली तीज महोत्सव - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में हरियाली तीज को लेकर 27 जुलाई को हर तरफ उल्लास और उमंग का माहौल दिखाई पड़ा। इस दौरान झूलों के साथ मल्हार गीतों की खूब धूम देखने को मिली। सुहागिनों ने व्रत रखकर पति की लंबी उम्र के लिए भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। सोलह शृंगार में सजीं महिलाएं सावन के गीतों पर खूब झूमी।

विज्ञापन

ओजोन सिटी में हरियाली तीज
विज्ञापन

हरियाली तीज पर सुबह से सुहागिन महिलाएं सजने-संवरने में जुटी रहीं। हाथों पर रची हिना, खनकती रंग-बिरंगी चूड़ियां, माथे पर बिंदिया, हरे रंग के परिधान के साथ सोलह शृंगार कर महिलाओं ने तीज के गीत गाए। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना व अखंड सुहाग के लिए 24 घंटे तक निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने सुबह से व्रत रखकर शाम को मिट्टी से बने शिव परिवार का सामूहिक पूजन किया और शिव-गौरा से अखंड सौभाग्य की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौरंगाबाद स्थित एक रेस्टोरेंट में हरियाली तीज पर किटी पार्टी में उपस्थित ममता शर्मा, बिंदू बाला शर्मा, तनुजा शर्मा
कुंवारी कन्याओं ने मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए भगवान शिव-पार्वती की आराधना की। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर हरियाली तीज उत्सव पूरे उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया। देहात क्षेत्र में बागों में झूलों पर सावन के गीत गाते हुए महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने खूब मस्ती की। हरियाली तीज को लेकर जिले भर में कई स्थानों पर मेलों का भी आयोजन हुआ।
जाट भवन में जांबाज पूर्व सैनिक सेवा समिति द्वारा हरियाली तीज पर झूला झूलती महिलाएं
मंदिरों में झूले संग सजे हिंडोले

शहर के श्री वार्ष्णेय मंदिर में महंत पंडित मनोज मिश्रा के सानिध्य में हरियाली उत्सव मनाया गया। यहां राधा रानी के संग ठाकुर जी हिंडोले पर झूला झूले। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। भजन-कीर्तन हुए। श्री टीकाराम मंदिर में पुजारी राजू पंडित के नेतृत्व में राधा-रानी संग ठाकुर जी को झूला झुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed