{"_id":"5a27038e4f1c1b7a548c12cb","slug":"olympics-will-be-in-full-up-like-olympus-anandeshwar-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ की तरह पूरे यूपी में होंगे ओलंपिक : आनंदेश्वर पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ की तरह पूरे यूपी में होंगे ओलंपिक : आनंदेश्वर पांडे
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
आरएएफ में अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक 2017 के समापन समारोह में मौजूद अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक 2017 का मंगलवार को दोपहर दो बजे आरएएफ 104 बटालियन के खेल मैदान पर भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि यश भारती से सम्मानित एशियन हैंडबाल फेडरेशन के महासचिव व इंडियन ओलंपिक कमेटी के सह सचिव आंनदेश्वर पांडेय ने कहा कि अमर उजाला का यह आयोजन काबिले तारीफ है। इससे खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिला है, जो उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने घोषणा की, कि आगामी दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक की तर्ज पर खेलों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में जिस क्षमता का प्रदर्शन किया है, वह प्रशंसनीय है। एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि व्यक्तित्व के पूर्ण विकास के लिए खेलों का होना आवश्यक है।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि पूरे आयोजन में खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि ऐसे शानदार आयोजन के लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा कि इस आयोजन से स्पष्ट है कि अमर उजाला सिर्फ खबरों का माध्यम नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए भी मंच प्रदान करता है। पूर्व प्रमुख सचिव न्याय एवं वर्तमान जिला जज अमेठी केके शर्मा ने शानदार आयोजन के लिए अमर उजाला के साथ-साथ उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि इतने बड़े आयोजन में खेल विभाग के कोच और आरएसओ मौजूद नहीं हैं, यह दुर्भाग्य की बात है। जबकि यह लोग खेल को बढ़ाने के लिए ही नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आरएएफ के जवानों ने ओलंपिक ध्वज को सम्मानपूर्वक यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव आनंदेश्वर पांडेय को सौंपा। उन्होंने झंडा प्राप्त करते हुए घोषणा की कि आगामी दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में अमर उजाला के अलीगढ़ ओलंपिक की तर्ज पर खेल आयोजित किए जाएंगे। संचालन उत्तर प्रदेश ओलंपिक के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने किया।
इस दौरान पूर्व प्रमुख सचिव न्याय एवं जिला जज अमेठी केके शर्मा, आरएएफ 104 बटालियन के कमांडेंट हेलाल फिरोज, एडीएम सिटी एसबी सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विकास मल्होत्रा, शारदा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश अग्रवाल केवी, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के श्याम कुंतेल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रवीन अग्रवाल, एएमयू गर्ल्स हाईस्कूल की शिक्षिका बुशरा ग्यास मौजूद रहे।
खेल से मिलती है अनुशासन की ट्रेनिंग: हेलाल फिरोज
आरएएफ 104 बटालियन के कमांडेंट हेलाल फिरोज ने कहा कि प्रतियोगिता में असफल होने पर किए गए प्रयास में हुई कमी को खोजना, उसे दूर करना हमें सफलता की ओर ले जाने में सहायक होता है। खेलों में प्रतिभागिता करने पर अनुशासन में रहने की ट्रेनिंग मिलती है।
एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव का अभिनंदन
आयोजन के दौरान एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. अमजद अली रिजवी को अमर उजाला की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर उन्होंने कहा कि मैत्री पूर्ण संबंधों की स्थापना में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। जल्द ही एएमयू भी ऐसा ही आयोजन कराएगा।
खेलकूद से देश प्रेम का विकास : महेश अग्रवाल
शारदा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश अग्रवाल केवी ने कहा कि खेल प्रतियोगिता की मुख्य विशेषता इसमें सम्मलित होकर जीतना ही नहीं, बल्कि स्पर्धा में जमकर मुकाबला करना है। खेलकूद से अनुशासन के साथ-साथ देशप्रेम की भावना का भी विकास होता है।
आयोजन में यह खेल संगठन रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी, मदरसा चाचा नेहरू स्कूल की सबा अमरीन, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव चंद्र प्रकाश डब्बू, फुटबाल संघ के सचिव तौफीक अहमद खान, जिला बाक्सिंग संघ के सचिव सोम प्रकाश शर्मा, जिला हैंडबाल संघ के सचिव सुधीश कुमार सिंह, कबड्डी संघ के सचिव मो. अली, कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा, पावर लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष और सचिव मनोज शर्मा, दीपक शर्मा, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव राजीव चौहान, तस्कीन जहीर, जिला वालीबाल संघ के सचिव प्रेम सिंह, जिला टेबिल टेनिस संघ के सचिव सर्वेश कुमार, जिला स्केटिंग संघ के सचिव अली अकबर, जिला वुशू संघ के सचिव अजीजउर्रहमान सहित सैयद हामिद स्कूल के कार्यवाहक सचिव डॉ. आरिफ अली खान, मो. इमरान, जिला रस्साकशी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव विनीत यादव, मुजाहिद असलम, अर्पित ठाकुर, व्यायाम शिक्षक शफीउर्रहमान, नवीन कुमार, विवेक कुमार, मनोज कुमार, सोहन पहलवान, धीरेंद्र चौहान, सिद्धार्थ गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, वलीउज्जमा, एसटीएस हाईस्कूल के अबू तलह, मो. अदनान, जिला हाकी संघ के मो. राशिद, बास्केटबाल के वरिष्ठ खिलाड़ी नरेश कुमार, उत्तम मुखर्जी, नवीन कुमार बिट्टू, नौशाद नजीर, अशरफ खान, अफशां उबेद आदि मौजूद थे। ब्यूरो