{"_id":"60983f858ebc3ec0d95c440d","slug":"olympian-kaushik-last-played-hockey-in-aligarh-city-office-news-ali2627814109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन कौशिक ने आखिरी बार अलीगढ़ में खेली थी हॉकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियन कौशिक ने आखिरी बार अलीगढ़ में खेली थी हॉकी
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व प्रशिक्षक व मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य एमके कौशिक ने अपनी उसी पुरानी टीम के साथ आखिरी बार 3 मार्च 2021 को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के सिंथेटिक हॉकी मैदान पर सद्भावना मैच खेला था।
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के अंतर्गत प्रदर्शनी स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित मैच में कई दिग्गज ओलंपियंस ने अलीगढ़ के युवाओं के साथ अपने खेल का प्रदर्शन किया। यहां एमके कौशिक भी खेल रहे थे, जिनका पिछले दिनों कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था।
उन्होंने ओलंपियन अशोक ध्यानचंद, पूर्व कप्तान पद्मश्री डॉ. जफर इकबाल, ओलंपियन रोमियो जेम्स, ओलंपियन मुस्तफा सिद्दीकी, सैयद जलालुद्दीन रिजवी के साथ मैच खेला था। इसी दौरान एमके कौशिक ने बालिकाओं के खेल को देखकर कहा था कि यहां की बालिकाओं में हॉकी खेलने की अद्भुत क्षमता है। उन्हें यकीन है कि अलीगढ़ की बच्चियां हॉकी की दुनिया में देश का नाम रोशन करेंगी। उनकी जब भी अलीगढ़ को आवश्यकता होगी, वह हर प्रकार की सहायता के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
एमके कौशिक को दी श्रद्धांजलि
दो महीने पहले एएमयू के हॉकी मैदान पर मैच खेलने आए टीम इंडिया के पूर्व प्रशिक्षक एमके कौशिक के निधन पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से ऑनलाइन शोकसभा हुई। यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने कहा कि एमके कौशिक जिले के हॉकी खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर जो यादें दे गए, उसे खिलाड़ी कभी नहीं भुला पाएगा।
ऑनलाइन शोकसभा में अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंभू दयाल रावत, यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद अली, अध्यक्ष इजलाल अहमद, भगत सिंह बाबा, सुधीश सिंह, डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स एएमयू गेम्स कमेटी अनीस उर रहमान खान, असिस्टेंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स एएमयू अरशद महमूद, मिर्जा वसीम बेग, प्रेम सिंह, अवधेश सारस्वत आदि शामिल रहे।