फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Olympiad winners honored at STS School

Aligarh News: एसटीएस स्कूल में ओलंपियाड के विजेता सम्मानित

Mon, 04 May 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Olympiad winners honored at STS School
विजेता को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत : एएमयू
अलीगढ़। एएमयू के एसटीएस स्कूल में राष्ट्रीय, राज्य व अंतर-विद्यालय स्तर की ओलंपियाड और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। केसरी नंदन गौड़ (कक्षा 10) ने सिल्वर जोन आईओएम ओलंपियाड में राष्ट्रीय टॉपर बनकर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन



अबू हुरैरा ने जोनल स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अबू बकर और अली रजा ने स्काइबरेशन-25 अंतर-विद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी में पहला पुरस्कार जीता है। मोहम्मद तैमूर अली और तन्मय चतुर्वेदी ने सुलेख प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते। शिवांश चौहान ने टेबल टेनिस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य फैसल नफीस ने विद्यार्थियों को बधाई दी। सहायक निदेशक डॉ. सालेहा जमाल ने उन्हें उत्कृष्टता की राह में निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीएसई के उप निदेशक प्रो. मोहम्मद आजम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed