{"_id":"5c863988bdec22144d7e02c7","slug":"old-woman-murder-in-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, घर से आभूषण भी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, घर से आभूषण भी चोरी
Mon, 11 Mar 2019 04:03 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 11 Mar 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ थाना गांधी पार्क इलाके के मोहल्ला डोरी नगर में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। परिवार ने चोरी का भी आरोप लगाया है। सोमवार की सुबह लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी।
सूचना पर एसपी सिटी, सीओ द्वितीय समेत थाना प्रभारी मय फोर्स फोरैसिक टीम के पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया है। पुलिस ने चोरी के बारे में साफ इंकार किया है।
डोरी नगर की रहने वाली 67 साल की भगवान देवी पत्नी नत्थूलाल अपने बेटे सत्यप्रकाश व पुत्रवधू गीता देवी और 18 वर्षीय नातिनी बबली के साथ रहती थी। कुछ दिन पूर्व सत्यप्रकाश को सांड़ ने रौंदकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
जिसका उपचार सासनीगेट स्थित निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। रविवार की रात्रि गीता अपने पति के पास अस्पताल में खाना लेकर गई थी। घर में बबली अपनी दादी भगवान देवी के पास रात्रि में खाना खाकर सोई थी।

रात्रि में चोरी करने के उद्देश्य से चोर घर में घुस गए और भगवान देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि घर में से सोने-चांदी के जेवरात समेत कुछ नगदी ले गए।
सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा की हत्या की जांच करते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी धीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पुलिस जांच कर रही है।
उनका कहना है कि बुजुर्ग की हत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। थाना प्रभारी के अनुसार घर में से कोई सामान चोरी नहीं गया है, हत्या का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।