{"_id":"5f857cc73e9e3e398d68b17b","slug":"old-man-deadbody-found-in-farm-land-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: खेत में पड़ा मिला वृद्ध का शव, पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: खेत में पड़ा मिला वृद्ध का शव, पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका
Tue, 13 Oct 2020 03:39 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 13 Oct 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक वृद्ध
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के गांव परौरा में खेत में एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पता चला कि वृद्ध के मुंह में कपड़ा ठूंसकर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेटे धर्मवीर सिंह ने बताया कि मेरे पिता को गर्मी से परेशानी होती थी। इसी कारण वो सोमवार की रात को किसी समय घर से बाहर निकल गए। मंगलवार सुबह जंगल गए व्यक्तियों ने धान के खेत में शव को पड़ा देख परिजनों को सूचित किया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि पिता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर सिर में किसी लाठी या सरिया से हमला किया गया है जिससे उनका सिर फट गया और उनकी मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे एसपीआरए ग्रामीण सुभम पटेल, क्षेत्राधिकारी बरला कर्मवीर सिंह और बरला पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जें में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बरला पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे धर्मवीर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।