फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Officers should emphasize on development work: CM Yogi

अधिकारी विकास कार्यों पर जोर दें : सीएम योगी

Fri, 17 Sep 2021 09:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Officers should emphasize on development work: CM Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से विकास कार्यों पर ध्यान देने के साथ जनता की शिकायतों को गंभीरता से निपटाने का निर्देश दिया है। पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तेरहवीं में आए सीएम योगी ने ये निर्देश अधिकारियों से संक्षिप्त वार्ता में दिए हैं। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि सीएम योगी ने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों पर जोर देने का निर्देश दिया है, जिस पर काम जारी है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन से तेरहवीं तक चक्करघिनी बन रहे अफसरों ने बुधवार की शाम को राहत महसूस की। बीती 21 अगस्त को उनके निधन के बाद से अधिकारी पूरी मशीनरी के साथ उनकी शव यात्रा, अंतिम संस्कार के पूर्व दर्शन, कलश यात्रा और उसके बाद तेरहवीं में लगे रहे। एक एक व्यवस्था के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खुद निर्देश दे रहे थे, इसलिए अफसरों का पूरा ध्यान इसी कार्यक्रम पर था। डीएम एसएसपी लगातार अतरौली में कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों को पुख्ता कर रहे थे, जिसमें उनके साथ पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, नगर पालिका अतरौली, बिजली, सूचना विभाग, अतरौली एसडीएम सहित अन्य अमला लगा था।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार भी कार्यक्रम की हर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर रिहर्सल के साथ कड़ी मेहनत की गई। तेरहवीं सकुशल निपटने के बाद अधिकारियों ने राहत महसूस की है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि सभी आयोजन कुशलता से पूरे कराए गए हैं। जिसमें कई अधिकारियों और विभागों ने बहुत मेहनत से काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed