फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Officers posted at tehsil level for mobile wheat procurement centers

Aligarh News: सचल गेहूं क्रय केंद्रों के लिए तहसील स्तर पर अधिकारी तैनात

Thu, 27 Apr 2023 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Officers posted at tehsil level for mobile wheat procurement centers
जिले में सरकारी एजेंसियां अब मोबाइल गेहूं क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद करेंगी। क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं एवं ग्राम प्रधानों से वार्ता की जायेगी एवं जिस ग्राम में एक ट्रक लोड गेहूं क्रय की संभावना हो वहां मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गेहूं क्रय किया जायेगा।
विज्ञापन




जिला विपणन अधिकारी राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए तहसील से संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं। जिनके माध्यम से किसान मोबाइल टीम को अपने ग्राम में बुलाकर अपना गेहूं विक्रय कर सकते है। गेहूं विक्रय करने के लिए किसानों का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि कोल तहसील मे क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी मोनिका माहेश्वरी के मोबाइल नंबर 9358618500, चिंताराम वर्मा 9450511375, खुशबू वार्ष्णेय 8178110764, तहसील अतरौली में रितेश सिंह 9319466600, राजेंद्र प्रसाद 9451119590, खैर तहसील में विशाल आनंद जैन 7017081343, युवराज सिंह 9412227855, गभाना के कृष्णपाल सिंह 9758044366, युवराज सिंह 9412227855, अंकित कुमार 8958972571, इगलास राजीव कुमार वर्मा 9411015422, अरविंद सिंह 9756752786 पर संपर्क स्थापित कर अपनी शिकायत, सुझाव, गेहूं की मोबाइल खरीद को लेकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसान किसी भी समस्या का समाधान न होने पर खुद उनके मोबाइल 9919865525 अथवा कृष्ण कुमार सहायक निबंधक सहकारिता के 9457194599 पर संपर्क स्थापित कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के 100 क्रय केंद्रों में से 62 क्रय केंद्रों पर 1296 किसानों से 5872.08 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर उन्हें 1137.87 लाख का भुगतान किया चुका है। अभी 109.95 लाख भुगतान होना शेष बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed