{"_id":"6341cc8d77f4a459a600aaa0","slug":"officer-inspected-habitate-centre-city-office-news-ali3022077142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमपीयू व हैबिटेट सेंटर का अफसरों ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमपीयू व हैबिटेट सेंटर का अफसरों ने लिया जायजा
सार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह विकास कार्यों का जायजा लेने एवं जनता को करीब 400 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के लिए अलीगढ़ आ सकते हैं।अफसर सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सतर्क हैं और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
स्थित राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लेते कमिश्?
- फोटो : CITY OFFICE
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह विकास कार्यों का जायजा लेने एवं जनता को करीब 400 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के लिए अलीगढ़ आ सकते हैं। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री का सरकारी कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है।
अफसर सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सतर्क हैं और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। प्रमुख परियोजनाओं में तेजी लाकर उन्हें पूरा कराया जा रहा है। बारिश में भी अफसरों ने सरकार की प्राथमिकता में शामिल परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सबसे पहले निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रबंधक एवं इंजीनियरों के साथ मानचित्र के माध्यम से कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसका जल्द निर्माण कराना सरकार की प्राथमिकता है। पिछले दिनों प्रमुख सचिव समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्रीगण निरीक्षण कर जायजा ले चुके हैं।
अफसरों ने इसके बाद नगर निगम के लोकार्पण के लिए तैयार अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले की करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए अफसर लगातार इन पर नजर रखे हैं।
इस मौके पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त अमित आसेरी, अपर आयुक्त सर्वेश चंद्र यादव, मुख्य अभियंता लोनिवि एमएच सिद्दीकी, स्मार्ट सिटी डीजीएम कौशल आदि मौजूद रहे।