फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   officer get cool after valmiki samaj people arrogation

वाल्मीकि समाज का गुस्सा देखकर ठंडे पड़े अधिकारी

Wed, 02 Sep 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
officer get cool after valmiki samaj people arrogation
महर्षि वाल्मीकि तिकोना पार्क के सामने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सीसीटीवी एवं एलईडी लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे से नाराज वाल्मीकि समाज के लोगों का गुस्सा देखकर नगर निगम के अधिकारी ठंडे पड़ गए हैं। अधिकारियों द्वारा खोदे गए गड्ढे भरने एवं सीसीटीवी एवं एलईडी किसी अन्य स्थान पर लगाने के आदेश के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सोमवार को महर्षि वाल्मीकि तिकोना पार्क के सामने सीसीटीवी एवं एलईडी स्क्रीन आदि लगाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे। मगर वहां लगाए जाने वाले खंभे से महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा ढंकने का अंदेशा था। रात से ही वाल्मीकि समाज के लोग नाराज थे। मंगलवार को अचलताल स्थित तिकोना पार्क के पास काफी संख्या में लोग पहुंच गए और धरना पर बैठ गए। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस नेता श्योराज जीवन, राजेश राज जीवन, भाजपा नेता राजीव भारती, संदेश राज वाल्मीकि, नगर सफाई मजदूर संघ अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, प्रमुख समाज सेवी महेंद्र राठौर आदि पहुंच गए। वाल्मीकि समाज के लोगों का तेवर देखकर नगर निगम के अधिकारी भी हरकत में आ गए। सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का ठेकेदार गेट के सामने गड्ढा खोदा जो गलत है। गड्ढे को आज भरवा दिया जाएगा। ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है कि सीसीटीवी एवं एलईडी स्क्रीन किसी दूसरे स्थान पर लगाए। सहायक नगर आयुक्त की घोषणा के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने खुशी में नारे लगाए। श्योराज जीवन ने कहा कि यह समाज की जीत है। इस अवसर पर सुनील टुंडा, छोटे ठेकेदार, निर्मल चौहान, अमित टांक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed