फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Objections will be sought on Master Plan 2031 from next week

अलीगढ़ः महायोजना 2031 पर अगले सप्ताह से मांगी जाएंगी आपत्तियां

Fri, 07 Jan 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Objections will be sought on Master Plan 2031 from next week
महानगर के सुनियोजित विकास के लिए तैयार की गई महायोजना 2031 के ड्राफ्ट पर अगले सप्ताह से आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके लिए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण अधिकारियों को सर्वे एजेंसी द्वारा जारी होने वाले ड्राफ्ट के हिंदी वर्जन का इंतजार है। यह वर्जन अगले सप्ताह तक आने की संभावना है।
विज्ञापन

महायोजना 2031 के लिए सर्वे एजेंसी ऑल इंडिया लोकल सेल गवर्नमेंट नाम की संस्था ने ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट को शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद पिछले माह हुई विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में पास किया जा चुका है। अब इस पर आपत्तियां व सुझाव मांगे जाने हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में आड़े आ रही है कंपनी द्वारा अंग्रेजी में जारी किताब। इसके चलते आपत्तियां व सुझाव मांगने का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। एडीए के प्रभारी सचिव अर्जुन सिंह तोमर ने बताया कि कंपनी को महायोजना 2031 के ड्राफ्ट का हिंदी वर्जन देने को कहा गया है ताकि आम लोग भी इसे देख व समझ सकें। हिंदी वर्जन अगले सप्ताह तक आने के आसार हैं। इसके बाद लोगों से आपत्तियां व सुझाव मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed