फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Oath Ceremony

अलीगढ़ः जिला पंचायत परिसर में डीएम ने अध्यक्ष विजय सिंह एवं सदस्यों को दिलाई शपथ

Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Oath Ceremony
जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सिंह एवं सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसी के साथ विजय सिंह जनपद की प्रथम नागरिक बन गईं। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के जनपद के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कराएंगी। जिला पंचायत परिवार की तरह है। किसी भी सदस्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

भारी सुरक्षा के बीच जिला पंचायत परिसर स्थित किसान भवन में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने अध्यक्ष विजय सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद अध्यक्ष ने सदस्यों को शपथ दिलाई। सपा एवं रालोद के सदस्य समर्थकों के साथ निर्धारित समय के बाद शपथ लेने पहुंचे। अध्यक्ष ने उन्हें बाद में शपथ दिलाई। अध्यक्ष के अतिरिक्त 46 सदस्यों में से 45 को शपथ दिलाई गई। भूमिगत चल रहीं जिपं सदस्य ममता चौधरी शपथ लेने नहीं पहुंचीं। जिलाधिकारी ने अध्यक्ष एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विजय सिंह ने सहयोग के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि जनपद का चहुंमुखी विकास कराऊंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और समाज के हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। दलगत भावना से उठकर जनपद का विकास कराऊंगी। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व जिला पंचायत परिसर में हवन-पूजन किया गया। अध्यक्ष विजय सिंह, ठाकुर श्यौराज सिंह, सांसद सतीश गौतम, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, प्रवीन राज सिंह, सुधीर सिंह, अंजू देवी आदि ने चौधरी चरण सिंह एवं नवाब सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शपथ ग्रहण के बाद नारियल तोड़कर एवं पूजा अर्चना कर विजय सिंह अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठीं।
ये रहे मौजूद
भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार सहयोगी, अनूप प्रधान, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, विवेक सारस्वत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, डॉ. राजीव अग्रवाल, शिवनरायण शर्मा, शल्यराज सिंह, मुकेश लोधी, सुनील पांडेय, ई. जगमोहन, अन्नू आजाद, बंटी उपाध्याय, प्रतीक राज चौहान आदि।

32 करोड़ रुपये अवशेष, नए कार्यों के लिए मात्र चार करोड़
वर्तमान समय में जिला पंचायत के पास करीब 32 करोड़ रुपये अवशेष हैं। इसमें से 28 करोड़ रुपये का कार्य चल रहा है, जिसका पेमेंट होना है। करीब चार करोड़ रुपये नए विकास कार्य के लिए है। उम्मीद है कि विकास कार्य के लिए जिला पंचायत को जल्द धनराशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed