Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NVW of the deeder and witness issued

Aligarh News: बैनामा कराने वाले और गवाह के एनवीडब्ल्यू जारी, होर्डिंग ठेकेदार को गिरफ्तारी पर स्टे

Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
सार

पुलिस के आवेदन पर अदालत ने बैनामा कराने के आरोपी मनोज गौतम व बैनामे के एक गवाह कैलाश बघेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिए हैं। हालांकि पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि मनोज इस मामले में हाईकोर्ट से अपने पक्ष में गिरफ्तारी पर स्टे का आदेश भी ले आया है।

विज्ञापन
NVW of the deeder and witness issued
मनोज गौतम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ की ओजोन सिटी के सहारे की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराने के आरोपों में फंसे नगर निगम के होर्डिंग-यूनीपोल ठेकेदार मनोज गौतम की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। अब इससे संबंधित मुकदमे में पुलिस के आवेदन पर अदालत ने बैनामा कराने के आरोपी मनोज गौतम व बैनामे के एक गवाह कैलाश बघेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिए हैं। हालांकि पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि मनोज इस मामले में हाईकोर्ट से अपने पक्ष में गिरफ्तारी पर स्टे का आदेश भी ले आया है। मगर आदेश की सत्यापित प्रति पुलिस को नहीं मिली है।

विज्ञापन


ओजोन सिटी के सहारे की एक जमीन को लेकर ओजोन सिटी के चेयरमैन प्रवीण मंगला व यूनीपोल ठेकेदार मनोज गौतम के बीच विवाद है। प्रवीन मंगला का आरोप है कि इस जमीन का मनोज ने फर्जी महिला को खड़ा कर बैनामा करा लिया, जबकि उस जमीन की असल मालिक/पट्टेदार कोई और है। मनोज पर आरोप है कि उसने महेंद्र नगर की महिला को मालिक दिखाते हुए बैनामा कराया, जबकि असल मालिक केला नगर की है। केला नगर निवासी महिला के बेटे की तहरीर पर मामले में मूल रूप से आगरा निवासी मनोज गौतम, मुकदमे के गवाह कैलाश बेघल व एक अन्य गवाह सुशील राणा (अब मृत) और बैनामा करने वाली महिला राजवती पर मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


इसकी विवेचना करते हुए पुलिस ने पिछले दिनों दादनपुर की एक महिला जो कि गवाह रहे सुशील राणा की बहन है को जेल भेजा। पुलिस ने जांच में पाया कि बैनामा करने वाली महिला सुमित्रा है, उसने महेंद्र नगर की राजवती बन बैनामा किया। अब इस मामले में आगे साक्ष्य संकलित करते हुए पुलिस ने पिछले दिनों मनोज गौतम व कैलाश बघेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट आवेदन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर महुआ खेड़ा विजय सिंह के अनुसार मामले में अदालत ने मनोज गौतम व कैलाश बघेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। मगर साथ में यह भी जानकारी मिली है कि मनोज गौतम ने अपने पक्ष में हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्थगनादेश लिया है। मगर अभी उन्हें इस आदेश की सत्यापित प्रति नहीं मिली है। बता दें कि पिछले दिनों यह मामला बेहद सुर्खियों में रहा था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed