{"_id":"6a3eea81abe934e9a30e467c","slug":"nursing-home-staff-and-patients-attendants-trade-kicks-and-punches-over-a-dispute-involving-rupees-40-aligarh-news-c-2-gur1004-1006487-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 40 रुपये के विवाद में नर्सिंग होम स्टाफ और तीमारदारों चले लात घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 40 रुपये के विवाद में नर्सिंग होम स्टाफ और तीमारदारों चले लात घूंसे
विज्ञापन
विक्रम कॉलोनी में एक अस्पताल के बाहर हंगामा करते लोगो समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : samvad
महानगर के क्वार्सी इलाके में विक्रम कॉलोनी के रामघाट रोड़ स्थित रुद्र नर्सिंग होम में शुक्रवार शाम दवा के 40 रुपये अतिरिक्त लेने पर शुरू हुआ विवाद, मारपीट और हंगामे में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
घटनाक्रम के अनुसार अतरौली के गांव खेड़िया बहादुरपुर के हरीबाबू के परिवार का एक सदस्य नर्सिंग होम में आईसीयू में भर्ती है। शाम को डॉक्टर ने कोई दवा लिखी, परिजन दवा लेने नर्सिंग परिसर स्थित मेडिकल स्टोर पर गया था। वहां दवा पर प्रिंट रेट 306 रुपये थे और स्टोर संचालक 346 रुपये मांग रहा था, इसी पर विवाद हुआ।
हरीबाबू का आरोप है कि हंगामा व बहस के बीच नर्सिंग होम का स्टाफ एकत्रित हो गया और कुछ अन्य साथी बुला लिए गए। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की, बचाने आए पिता व बहन को भी लात घूंसों से पीटा।
विज्ञापन
सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार तीमारदार पक्ष से हरीबाबू और दूसरे पक्ष से नर्सिंग होम प्रबंधन ने तहरीर दी है। प्रबंधन का आरोप है कि पहले मरीज के तीमारदारों ने अभद्रता शुरू की और एक स्टाफ को खींचकर पीटते हुए बाहर ले गए। इस पर झगड़ा बढ़ गया। दोनों के आरोपों की सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से जांच की जाएगी। इसके बाद ही कार्रवाई तय की जाएगी।
अस्पताल की निदेशक डॉक्टर अंबिका चौधरी का कहना है कि मरीज की हालत गंभीर है और वह कई दिन से आईसीयू में भर्ती है। दवा के 40 रुपये अधिक मांगने पर विवाद हुआ। शोर सुनकर प्रबंधन ने दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत हो गया। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने नर्सिंग होम कर्मी अमित का कॉलर पकड़ लिया था, उसने अपने कुछ साथी बुला लिए। इनके बीच अस्पताल के बाहर से फिर से झगड़ा हुआ। अस्पताल में अंदर कोई मारपीट नहीं हुई है, जो भी हुआ बाहर हुआ है। अमित के खिलाफ भी अस्पताल प्रबंधन कार्रवाई कर रहा है।