{"_id":"6164945b8ebc3e656e3c796a","slug":"nurse-posted-in-private-hospital-died-under-suspicious-circumstances-city-office-news-ali275503361","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः निजी अस्पताल में तैनात नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः निजी अस्पताल में तैनात नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र के मोहल्ला चंदनिया स्थित निजी अस्पताल में तैनात नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नर्स के परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
मूलरूप से बुलंदशहर के रामघाट के नगला कोठी की रहने वाली 22 वर्षीय डॉली शहर के निजी नर्सिंग संस्थान से नर्सिंग का कोर्स करने के बाद एटा बाईपास पर प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने लगी थी। पिता ओम प्रकाश राजपूत किसान हैं। पांच बच्चों में वह तीसरे नंबर की थी। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार सुबह उनकी बेटी से मोबाइल फोन पर बात हुई थी। डॉली किराये के मकान में रह रही थी। रविवार को उन्होंने फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली के बेटी का एक्सीडेंट हो गया है। परिजनों का आरोप है कि उनको बेटी का शव देखने नहीं दिया गया है और पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उनका मकान मालिक से झगड़ा हुआ था।
थाना क्वार्सी के इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। परिवार वालों ने घटना के संबंध में तहरीर दे दी है।