फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Number of flying squads increased from 21 to 63

अलीगढ़ः उड़नदस्तों की संख्या 21 से बढ़ाकर 63 की गई

Thu, 20 Jan 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Number of flying squads increased from 21 to 63
विधानसभा चुनाव 2022 में शराब अथवा पैसा वितरित कर मतदाताओं को लुभाने जैसे हथकंडे नहीं चलेंगे। चुनाव आयोग के आदेश पर जिले में उड़नदस्ताें की संख्या 21 से बढ़ाकर 63 कर दी गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में अलग से एक दस्ता रखा गया है। सभी दस्तों को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि इस बार मतदाताओं को शराब आदि बांटकर लालच देने वाले हथकंडे नहीं चलेंगे। आयोग के सख्त निर्देश हैं कि ऐसे मामलों में सख्ती बरतते हुए आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराया जाए। गत दिवस आचार संहिता के उल्लंघन में उड़नदस्तों ने 48 लोगों के खिलाफ 26 मुकदमे दर्ज कराए थे। शुक्रवार से उड़नदस्तों की संख्या 21 से बढ़ाकर 63 कर दी गई है। सभी को आचार संहिता का अक्षरश: पालन कराने एवं मतदाताओं को लालच देकर अपने पक्ष में करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटने की हिदायत दी गई है। हर उड़नदस्ते में एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट, एक पुलिस उप निरीक्षक, दो कांस्टेबिल व एक वीडियोग्राफर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed