फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Number not updated from Aadhaar, returning patients

आभा एप : आधार से अपडेट नहीं नंबर-वापस लौट रहे मरीज

Wed, 22 Feb 2023 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Number not updated from Aadhaar, returning patients
जिला अस्पताल मलखान सिंह की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉक्टर। - फोटो : संवाद
जिला अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम कब थमेगा? यह अपने आप में एक सवाल है। मगर इन दिनों मरीजों की भीड़ एक नई समस्या से दो-चार हो रही है। आभा एप के जरिये ओपीडी के पर्चे बन रहे हैं, जिसमें आधार कार्ड बेहद जरूरी है। जिस मरीज के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है। उसका पर्चा नहीं बन रहा और वे वापस लौट रहे हैं। मंगलवार को दीनदयाल अस्पताल में इसे लेकर मरीज बेहद परेशान रहे और नाराजगी जताते हुए वापस लौट गए।
विज्ञापन


प्रदेश भर में आभा एप के जरिये अब ओपीडी के पर्चे बनने की व्यवस्था शुरू हुई है। इसी व्यवस्था के तहत यहां दोनों जिला स्तरीय अस्पतालों में पर्चे बन रहे हैं। मंगलवार को दीनदयाल अस्पताल में सुबह से मरीजों की भीड़ थी। मगर डॉक्टर न होने के कारण मरीज ज्यादा परेशान थे। इस दौरान सबसे बड़ी समस्या आभा एप पर पर्चे बनने पर आ रही है। जो मरीज अपना आधार कार्ड बिना मोबाइल नंबर अपडेट के लिए नहीं ला रहे। उनको ओटीपी नहीं आएगा और पर्चा नहीं बनेगा।
विज्ञापन

इसे लेकर मरीज काफी नाराज हुए और हंगामे हालात बने। मगर उन्हें बिना उपचार के ही वापस जाना पड़ा। इधर, जिला अस्पताल की बात करें तो यहां एक डॉक्टर थे। दो अन्य डॉक्टर किसी अन्य काम से 12 बजे ओपीडी छोड़कर चले गए। ऐसे में सिर्फ एक हड्डी के डॉक्टर ही बुखार व अन्य तरह की बीमारियों के मरीजों को देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम बीमारी का इलाज कराने गए थे। मगर पर्चा न बनने के कारण वापस लौटना पड़ा। नई व्यवस्था से परेशानी बढ़ गई है।-प्रवीन, सराय हरनारायन
मेरा आधार कार्ड मोबाइल से अपडेट नहीं है। इसके चलते अस्पताल में पर्चा नहीं बना। ऐसे में हमें उपचार नहीं मिल सका।-प्रेमवती, किशनपुर

मच्छरों के प्रति सावधान रहें, मच्छर न पनपने दें

सीएमओ डा.नीरज त्यागी ने लोगों से बदलते मौसम के साथ मच्छरों के प्रति सजग रहने की सलाह दी है। कहा है कि मच्छरों से बीमारी होती है, सभी जानते हैं। ऐसे में लोगों को मच्छर ही नहीं पैदा होने देने हैं। ऐसी व्यवस्था वे अपने घर व घरों के आसपास रखें। साफ सफाई व पानी जमा न होने देने का विशेष इंतजाम रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed