फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NSUI Protest over teacher recruitment scam

अलीगढ़ः शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Aug 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
NSUI Protest over teacher recruitment scam
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा बेरोजगारी और शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय का घेराव किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा और जिला अध्यक्ष आकाश मसीही के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। रोहित राणा ने कहा कि पिछले सात वर्षों से देश में ही नहीं प्रदेश मे भी बेरोजगारी का हाल पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक स्तर पर पहुंच गया है। रोजाना तीन से अधिक शिक्षित युवा बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर हैं। भारतीय जनता पार्टी युवाओं को बर्बाद करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष आकाश मसीह ने कहा कि जिले में जितने भी बेरोजगार हैं उनका आकलन कर कर प्रदेश की सरकार उनको तत्काल प्रभाव से रोजगार मुहैया कराने का काम करे। कार्यक्रम में एनएसयूआई प्रदेश महासचिव फ़हमी अख़्तर, प्रदेश सचिव विकास यादव, बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष बसंत, उदित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, साहिल खान, डेनिश, आदिल, अख़्तर मालिक, सोनू, आरिफ़, अदीब, अनुज, फ़रहान, प्रकाश, माधव, ऋषभ, नितिन विवेकी, निखिल चौहान, आर्य यादव, असद, फुरकान, राहिल, विकास, जय, ध्रुव, सहिल दीपक, मोंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed