फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now woman fell in Quarsi drain, people pulled out

Aligarh News: अब क्वार्सी नाले में गिरी महिला, लोगों ने निकाला

Sat, 24 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Now woman fell in Quarsi drain, people pulled out
महानगर में नगर निगम की लापरवाही से खुले नाले लगातार जानलेवा बन रहे हैं। बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद ठीक 24 घंटे बाद ही क्वार्सी पर भी एक महिला नाले में गिर गई। जिसे वहां खड़े लोगों की मदद से निकाला गया। बाद में ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अतरौली के गांव पिलखुनी की 70 वर्षीय राजवती देवी के पति चौखेलाल हार्ट अटैक के चलते दीनदयाल अस्पताल में भर्ती हैं। राजवती सुबह अपने पति के पास आ रही थी। तभी क्वार्सी चौराहे पर वह नाले में गिर गई। उसके गिरते ही आसपास के लोगों ने तुरंत उसकी मदद की। मौके पर ट्रैफिक कर्मियों की नजर पड़ गई। यातायात पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। सभी से मिल कर महिला को नाले से निकाला।
विज्ञापन

नाले में गिरने की वजह से महिला को कई चोटें आ गईं थीं, इसलिए उसे दोबारा से अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला के चेहरे व अन्य हिस्सों पर चोट आना पाया गया है। मामले में पुलिस निगरानी में उपचार चल रहा है। इससे पहले बृहस्पतिवार को कोठी लंकराम इलाके में एक दो वर्षीय बच्चे की नाले में गिरने से मौत हुई थी। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों की मांग है कि खुले नालों पर जाल डाल कर उन्हें ढका जाए। जिससे इस तरह से लोगों के गिरने की घटनाएं रोकी जा सके। अन्यथा लोग ऐसे ही गिर कर घायल होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed