फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now the proposed reservation will go only after women's reservation

अब महिला आरक्षण के बाद ही जाएगा प्रस्तावित आरक्षण

Sun, 06 Nov 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now the proposed reservation will go only after women's reservation
निकाय चुनाव में आरक्षण तैयार करने को लेकर फंसा पेच लखनऊ से आए शासनादेश के बाद दूर होता दिख रहा है। अब स्थानीय स्तर से ही निकायों के वार्ड आरक्षण में महिलाओं को आरक्षण के साथ प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासनादेश मिलने के बाद देर रात तक अधिकारी संशोधित आरक्षण बनाने में लगे रहे। संकेत हैं कि रविवार या सोमवार को यह प्रस्तावित आरक्षण प्रस्ताव यहां से शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 19 निकायों के 338 वार्डों के लिए आरक्षण तय किया जाना है। हालांकि इसे 4 नवंबर को ही भेजना था। मगर महिला सीटों को लेकर तस्वीर साफ न होने के कारण आरक्षण का पेच फंस गया। शनिवार को सभी निकायों ने आरक्षण तैयार कर लिया था, लेकिन शाम को नया शासनादेश आने के बाद अब नए सिरे से महिलाओं को इसमें शामिल करना तय किया गया है।
विज्ञापन

इसमें नगर निगम के 90 वार्ड, अतरौली व खैर नगर पालिका के 25-25 वार्डों समेत नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा। डीएम इंद्र विक्रम सिंह यही कहते हैं कि आरक्षण संबंधी नए आदेश के बाद शनिवार शाम से कुछ संशोधन करना शुरू किया है। उसके बाद ही आरक्षण प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 34.28 व अब 33 फीसदी था नगर निगम में आरक्षण
-2017 के चुनाव में नगर निगम में 34.28 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षण किया गया। वहीं अब तक नगर निगम में मात्र 33 फीसदी सीट शामिल की गईं। नए संशोधन के साथ इसमें अब बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed