{"_id":"63432bdb1dabe16ebc11c2af","slug":"now-the-need-to-drive-a-boat-lying-in-the-city-city-office-news-ali302285910","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर में पड़ी नाव चलाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर में पड़ी नाव चलाने की जरूरत
सार
यह पहला मौका नहीं है, जब शहर में जलभराव हुआ है।तब प्रशासन ने जलभराव से लोगों को निकालने व आवागमन के लिए नाव चलवाई थी।इसी तरह क्वार्सी बाईपास के गोविंद नगर में भी नाव चलवाई थी।
विज्ञापन
बारिश के बाद रावण टीला रोड़ पर हुआ जलभराव। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
विस्तार
यह पहला मौका नहीं है, जब शहर में जलभराव हुआ है। मगर इससे पहले जब भी इस तरह की बारिश के कारण जलभराव हुआ है तो लोगों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए शहर में नाव चलवाई गई है। मगर इस बार इस जरूरत के बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। यह कहना है शहर के प्रबुद्ध व प्रमुख लोगों का।
इस विषय में रोटरी के पूर्व गवर्नर प्रमुख समाज सेवी मुकेश सिंघल गूलर रोड का हवाला देते हुए कहते हैं कि कुछ वर्ष पहले इस इलाके में जलभराव के कारण करंट से कुछ लोगों की मौत हुई थी। तब प्रशासन ने जलभराव से लोगों को निकालने व आवागमन के लिए नाव चलवाई थी।
इसी तरह क्वार्सी बाईपास के गोविंद नगर में भी नाव चलवाई थी। मगर इस बार न तो नगर निगम प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया। न अन्य महकमों ने। इसी तरह युवा नेता जय यादव, अधिवक्ता दीपक बंसल, अजय सिंह कहते हैं कि पूर्व में कई मर्तबा इस तरह की बारिश में हालात बेकाबू हुए हैं। मगर नगर निगम जिस तरह से इस बार फेल हुआ है। ऐसा पिछले कुछ सालों में कभी नहीं देखा गया।
विज्ञापन
सांसद ने सीएम को भेजा पत्र, किसानों की हो मदद
सांसद सतीश गौतम ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि दो दिन की बारिश में जिले के किसानों की फसल बर्बाद होकर रह गई है। इस विषय में उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि किसानों की बर्बाद फसल का सर्वे कराकर उनकी सहायता कराने का प्रयास किया जाए। ताकि कृषि आधारित किसान परिवार इस संकट से बच सकें।
क्वार्सी के पास पब्लिक ने लगाया जाम
क्वार्सी चौराहे के पास राधिका कांप्लैक्स के बेसमेंट में पानी भरने से इलाके के लोग गुस्सा गए। इन लोगों ने रामघाट रोड पर जाम लगाकर पानी निकासी का आह्वान किया गया। इस दौरान पुलिस की सूचना पर नगर निगम की टीम ने पहुंचकर वहां पानी निकासी की व्यवस्था की। तब जाकर लोग शांत हुए।
आज नहीं होगी अचलेश्वर शिवलिंग की सेवा
अचलेशवर महादेव मंदिर में शिवलिंग तक पानी पहुंचने पर मंदिर महंत रजत गोस्वामी ने इसके लिए स्मार्ट सिटी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि आज शिवलिंग की सेवा नहीं हो पाएगी। उन्होंने इस विषय में सभी अधिकारियों, सामाजिक, राजनीतिक व भक्त लोगों को अवगत करा दिया है। कहा है कि अगर लापरवाही इसी तरह रही तो वह दिन दूर नहीं, जब मंदिर पूरी तरह बैठ जाए।