फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now the houses and land of the villages But people will be able to take loan easily

अब गांवों के मकान और जमीन पर लोग आसानी से ले सकेंगे लोन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Now the houses and land of the villages  But people will be able to take loan easily
घरों के ऊपर से जा रहे हाईटेंशन लाइन के तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंडल में स्वामित्व योजना पर काम शुरू हो गया है। 24 अप्रैल को पंचायतराज दिवस पर पूरे प्रदेश में लागू हुई ये योजना अभी तक लॉकडाउन के चलते ठंडे बस्ते में थी। अब इस पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इस योजना से किसी भी गांव का किसान या आम आदमी अपने मकान और खेत की डिजीटल मैपिंग करा कर उसका स्वामित्व सरकारी दस्तावेजों में साबित कर सकेगा। मैपिंग होने के बाद घरेलू जमीनी विवादों की संख्या भी कम होगी। डिजीटल मैपिंग होने से सरकार को भी ग्रामीण अंचलों की संपत्तियों की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। 
विज्ञापन



अपर आयुक्त प्रशासन शमीम अहमद खान ने बताया कि मंडल में;स्वामित्व योजना के तहत देश के सभी गांवों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से गांव की हर एक संपत्ति की मैपिंग की जाएगी। इस मैपिंग में राज्यों के पंचायती राज्य, राजस्व विभाग एवं भारतीय सर्वेक्षण विभाग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैपिंग के आधार पर डिजिटल नक्शा बनेगा। इसके बाद संबंधित भूस्वामी को उस संपत्ति का मालिकाना प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिससे शहरों की तर्ज पर गांवों में भी लोग अपनी अचल संपत्ति पर बैंकों से लोन ले सकेंगे। योजना के अंतर्गत आगामी 30 अगस्त तक सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करते हुए 25 दिसंबर तक ग्रामीणों को 'संपत्ति अधिकार प्रलेख  वितरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिसको 31 मार्च 2021 तक पूरा किया जाएगा।


मंडल के सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इस योजना को लागू करने  के लिए जनपद स्तर पर समिति बनाई गयी है। अपर आयुक्त ने मंडल में ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से  अपील की है कि वह जिला स्तरीय समिति से योजना की जानकारी कर अपनी संपत्ति का सर्वे कराएं। इससे ग्रामीण नियोजन के लिए  सटीक भूमि अभिलेख तैयार कर संपति संबंधी विवादों और मुकदमों को निपटाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed