फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now the exhibition will end on 25th in Aligarh

Aligarh News: अब 25 को होगा नुमाइश का समापन, आज आएंगे भजन गायक कन्हैया मित्तल

Wed, 22 Feb 2023 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 22 Feb 2023 01:26 AM IST
सार

एडीएम सिटी मीनू राणा ने बताया कि नुमाइश के समापन अवधि को तीन दिन बढ़ाने पर निर्णय लिया गया है। समापन समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि क्रेजी हूपर व विश्रा सिंगर परफार्मेंस नाइट के आयोजन की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
Now the exhibition will end on 25th in Aligarh
कन्हैया मित्तल। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का समापन अब 25 फरवरी को होगा। दुकानदारों की मांग पर प्रशासन ने मंगलवार को अपनी मुहर लगा दी है। वहीं, बुधवार को 'जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे' के प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार कन्हैया मित्तल कोहिनूर मंच पर शाम सात बजे अपनी प्रस्तुति देंगे। पूर्व विधायक संजीव राजा के निधन के बाद 11 फरवरी को क्रेजी हूपर व विश्रा सिंगर परफार्मेंस नाइट को रद्द कर दिया गया था। अब इसके आयोजन की भी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


ऐतिहासिक 143वीं नुमाइश का 29 जनवरी को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने फीता काटकर उद्घाटन किया था। 22 फरवरी को इसका समापन होना प्रस्तावित था। शुभारंभ से पहले और बाद में बारिश हो जाने से नुमाइश के आयोजन में विघ्न पड़ा था। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा था। इसको लेकर दुकानदार अवधि को बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

 

एडीएम सिटी मीनू राणा ने बताया कि नुमाइश के समापन अवधि को तीन दिन बढ़ाने पर निर्णय लिया गया है। समापन समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि क्रेजी हूपर व विश्रा सिंगर परफार्मेंस नाइट के आयोजन की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed