फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now Smart travell in roadways with Smart Card

अब स्मार्ट कार्ड से करें रोडवेज में स्मार्ट सफर

Tue, 02 Jun 2015 01:42 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 02 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
अब स्मार्ट कार्ड से करें रोडवेज में स्मार्ट सफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। अब रोडवेज बस की यात्रा करना और भी आसान हो गया है। यात्रा के दौरान रेजगारी का भी झंझट रोडवेज अफसरों ने खत्म कर दिया है। सोमवार को रोडवेज के मसूदाबाद बस स्टैंड पर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने ‘स्मार्ट यात्रा कार्ड’ के शिविर का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय प्रबंधक आरिफ सकलैन ने बताया कि ‘स्मार्ट यात्रा कार्ड’ स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर उपलब्ध है। मसूदाबाद बस स्टैंड पर लगे शिविर में करीब दो दर्जन ‘स्मार्ट यात्रा कार्ड’ की बिक्री की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्ड को सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक रिचार्ज कराया जा सकता है। इस स्मार्ट यात्रा कार्ड के जरिए यात्री किराए के साथ-साथ खरीदारी भी कर सकता है। इस कार्ड से यूपी रोडवेज की किसी भी बस में   कहीं भी यात्रा की जा सकेगी। इस कार्ड की एक साल तक वैधता है। इस दौरान सेवा प्रबंधक सर्वेश गिरी, मैनेजर ऑपरेटिंग मोहित अग्रवाल और टेक्निकल मैनेजर राकेश दास आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed