फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now private hospitals will not be able to collect arbitrary fees

अब मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे निजी अस्पताल

Mon, 17 May 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Now private hospitals will not be able to collect arbitrary fees
आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच अब निजी अस्पताल संचालक मरीजों से मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे। शासन ने सुपर स्पेशियलिटी व अन्य निजी अस्पतालों में कोविड परीक्षण समेत अन्य सुविधाओं से संबंधित दरें निर्धारित कर दी हैं। अस्पताल संचालकों को इन्हीं दरों के हिसाब से फीस वसूलने की हिदायत दी गई है। उल्लंघन पर महामारी अधिनियम में कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।

सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने बताया कि निजी अस्पतालों के लिए यह दरें शहर की कैटेगिरी के हिसाब से तय हुई हैं। अलीगढ़ बी कैटेगिरी में है। यहां की चिकित्सा दरें भी उसी के हिसाब से तय हुई हैं। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अपने आदेश में निजी अस्पतालों को हिदायत दी है कि वे निर्धारित कन्सल्टेंसी फीस के अतिरिक्त नर्सिंग केयर, मानिटरिंग व विजिट के नाम पर अतिरिक्त चार्ज न वसूलें।
विज्ञापन

ये हैं कोविड सैंपल की जांच दरें
- निजी अस्पताल अथवा लैब में सैंपल जांच - 700 रुपये
- निजी लैब द्वारा स्वयं एकत्र सैंपल जांच - 900 रुपये
- स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी लैब को भेजे सैंपल -500 रुपये
औसत बीमारियों (मॉडरेट सिकनेस) के उपचार की दरें
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
1- आइसोलेशन बेड, सपोर्ट सिस्टम व ऑक्सीजन के साथ - आठ हजार रुपया
2- आईसीयू, बिना वेंटिलेटर - 12 हजार
3- आईसीयू, वेंटिलेटर के साथ -14400 रुपया
अन्य निजी अस्पताल
1- आइसोलेशन बेड, सपोर्ट सिस्टम व ऑक्सीजन के साथ-6400 रुपया
2- आईसीयू, बिना वेंटिलेटर-10400 रुपया
3- आईसीयू, वेंटिलेटर के साथ-12000 रुपया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed