फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now neither voters will increase nor decrease

पंचायत चुनाव : अब न वोटर बढ़ेंगे न ही घटेंगे

Thu, 01 Apr 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Now neither voters will increase nor decrease
पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन ने वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने या कटवाने की किसी भी प्रक्रिया को अब रोक दिया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। अब वोटर लिस्ट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग और अन्य स्तर से आने वाली ऐसे सभी आवेदनों का खारिज कर दिया जाएगा। मूल वोटर लिस्ट को जिला निर्वाचन कार्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा। इधर, पंचायत चुनाव को लेकर एसडीएम स्तर से ब्लाकवार और मतदान स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह ने बीडीओ के साथ गोंडा ब्लाक के मतदान स्थलों का निरीक्षण कर वहां मतदाताओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं पूरी करने का निर्देश दिए। एसडीएम अतरौली पंकज कुमार ने तहसीलदार सुरेंद्र कुमार के साथ संवेदनशील आलमपुर, फतेहपुर, खड़ौआ का निरीक्षण कर सुरक्षा आदि को लेकर मातहतों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed