{"_id":"60df5cc88ebc3ee2225b5459","slug":"now-narcotics-cell-will-start-operation-narco-city-office-news-ali267108958","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नारकोटिक्स सेल शुरू करेगी ऑपरेशन नार्को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नारकोटिक्स सेल शुरू करेगी ऑपरेशन नार्को
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने नारकोटिक्स सेल के पुनर्गठन के बाद अब नारकोटिक्स सेल को ऑपरेशन नार्को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस ऑपरेशन की हर दिन एसएसपी स्तर से समीक्षा की जाएगी। अब तक नारकोटिक्स सेल ने जिले के 60 ऐसे तस्कर चिह्नित किए हैं, जिनके द्वारा लगातार तस्करी व बिक्री की जा रही है। इन सभी के खिलाफ अब निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि नारकोटिक्स सेल को ऑपरेशन नार्को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत तस्करों व बिक्री करने वालों पर तगड़ा शिकंजा कसा जाएगा। पहले चरण में जो 60 तस्कर चिह्नित किए गए हैं, उन पर सबसे पहले गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ में इस अभियान के तहत स्पष्ट कहा गया है कि मादक पदार्थ पकड़ने के मामले में छोटे तस्करों से ज्यादा बड़ी मछली को रडार पर लिया जाए। ताकि जिले में इसकी आमद पर विराम लग सके।
बता दें कि पिछले सप्ताह इस सेल को नए सिरे से शुरू किया गया है और इसका प्रभारी नईम अहमद को बनाया गया है। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अब अगर किसी क्षेत्र में तस्करी पाई जाती है तो थाना प्रभारी से लेकर सिपाही तक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। हर कीमत पर मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री प्रतिबंधित की जाए। जो भी लोग पकड़े जाएं, उन पर तत्काल चार्जशीट और साथ में गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में उन्होंने थाना प्रभारियों को तत्काल सूचनाएं संकलित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से एंटी हेल्पलाइन क्राइम नंबर पर सूचनाएं देने की अपील की है।