फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now it's the turn of the action ... the police is preparing strong

अब कार्रवाई की बारी..पुलिस कर रही तगड़ी तैयारी

Sun, 23 Aug 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Now it's the turn of the action ... the police is preparing strong
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

कानपुर कांड के बाद प्रदेश भर में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन में जुटी जिला पुलिस ने अपने जिले में भी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में अब तक डी लिस्ट में पंजीकृत 32 गैंगों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। पुलिस ने नए 11 गैंग पंजीकृत कर दिए हैं।
वहीं तय किया जा रहा है कि जिसका जितना अपराध, उसे उसकी तरह की कार्रवाई की जद में लाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही हैं। जो बाहर हैं, उन पर गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने या 110 जी के तहत पाबंद करने का काम चल रहा है। ताकि उन्हें सनद रहे और उनके खिलाफ किसी तरह की शिकायत पुलिस तक पहुंचती है तो तत्काल पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा सके। पिछले माह तक कुल 32 गैंग सूचीबद्ध हुए थे। गैंगों के सदस्यों पर क्रमवार तरह-तरह से कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द ही अब इनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 43 गैंग पंजीकृत हो गए हैं। बाकी अभी पंजीकृत होना बाकी है। इसके अलावा गैंगेस्टर, गुंडा आदि की कार्रवाई भी जारी है। इसके अलावा अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने आदि की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनिराज जी एसएसपी
ये हुईं ताजा कार्रवाई
-11 और नए गैंग डी लिस्ट में किए पंजीकृत
-19 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई
-65 अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई
-297 अपराधियों पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई
-1465 अपराधी 110 जी में पाबंद किए गए
यह भी जानें
-नए पंजीकृत 11 गैंगों में कुल 71 सदस्य, 3 मृत, 44 मौजूद, 21 जेल में और 6 सदस्य लापता
-अब तक पंजीकृत गैंगों में कुल 266 सदस्य, 16 मृत, 132 मौजूद, 42 जेल में और 76 लापता
डकैती/लूट गैंग
-आदिल गैंग-डी 31/20 क्वार्सी 7 सदस्य
-देवेश भैयाजी-डी 33/20 अतरौली 5 सदस्य
-सुमित चौधरी-डी35/20 गांधीपार्क 9 सदस्य
-महावीर गैंग-डी 41/20 खैर 6 सदस्य
लूट गैंग
-इदरीश गैंग-डी 34/20 गांधीपार्क 9 सदस्य
-सलमान उर्फ डेविड डी 39/20 अकराबाद 4 सदस्य
गौवध गैंग
-वसीम गैंग-डी 32/20 बन्नादेवी 5 सदस्य
-बाबू खां गैंग-डी 38/20 पालीमुकीमपुर 4 सदस्य
-अखलाक उर्फ चुन्ना-डी 43/20 देहली गेट 7 सदस्य
अन्य अपराध में
-डकैती गैंग-मुन्ना उर्फ राशिद-डी 36/20 गंगीरी 5 सदस्य
-अवैध वसूली-दीपांशु उर्फ डॉलर गैंग-डी 40/20 बन्नादेवी 5 सदस्य
-लूट/हत्या गैंग-रामू गैंग डी 42/20 गभाना 5 सदस्य
-वाहन लूट गैंग-मोनू गैंग डी 37/20 टप्पल 4
----
पूर्व में पंजीकृत गैंग : 6 गैंग-डकैती/लूट वाले, 3 गैंग-लूट/हत्या, 3-वाहन लूट के गैंग, 2-जाली नोट गिरोह, 2-भाड़े पर हत्या करना, 1-गोली मार गैंग, 1-लैपटॉप चोरी गैंग, 1-बम बनाने वाला गैंग, 1-बैंक चोर, 1-बैंक डकैती, 1-बैंक लूट, 1-कैश लूट, 1-चोर, 1-फिरौती अपहरण, 1-चौथ वसूली, 1-ट्रक लूट, 1-वाहन चोरी कर बेचने वाला, 1-तार कटर, 1-चेन स्नैचर, 1-शस्त्र निर्माण, 1-गोवध गैंग।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed