{"_id":"5e0a22fa8ebc3e881b4c37dc","slug":"now-it-is-easy-to-identify-the-escape-elements-by-run-away-the-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चेन झपट कर भागने वाले तत्वों की पहचान आसान, पुलिस ने किया ये इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चेन झपट कर भागने वाले तत्वों की पहचान आसान, पुलिस ने किया ये इंतजाम
Mon, 30 Dec 2019 09:46 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 30 Dec 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के गले से चेन एवं अन्य गहने झपटकर भागने वाले उचक्कों का बचना अब मुश्किल हो गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहे पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे से न सिर्फ उनका चेहरा बल्कि नंबर सहित बाइक को भी पहचाना जा सकता है। सड़क पर उनके मूवमेंट पर भी पुलिस की नजर रहेगी।
नगर निगम के सेवा भवन में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) का शुभारंभ सोमवार को किया गया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना के अंतर्गत पूरे शहर में प्रमुख चौक-चौराहे पर 650 सीसीटीवी कैमरे लगाने हैं, जिसका कंट्रोल आईसीसीसी से किया जाएगा।
जुलाई 2020 तक आईसीसीसी का सात मंजिला भवन लालडिग्गी पर बन जाने के बाद कमांडिंग वहीं से होगी। उन्होंने कहा कि शहर में फेस रिकॉग्निशन कैमरा व एमबीआर कैमरा आदि भी लगाए जा रहे हैं, जिससे चेहरे एवं वाहनों के नंबरों की पहचान स्पष्ट रूप से संभव है। इससे नगर वासियों में सुरक्षा के भाव आएंगे। उन्होंने बताया कि कमांडिंग सेंटर से शहर के पर्यावरण, नागरिक सुविधाओं आदि पर भी नजर रखी
विज्ञापन
जाएगी।
विपरीत मौसम में यातायात को नियंत्रित करने में भी आईसीसीसी से सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज इसकी शुरूआत है। सांसद सतीश कुमार गौतम एवं मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने शहरवासियों को बधाई दी।