फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now BJP's focus on voters

अलीगढ़ : हर मोर्चे पर लड़ाई, अब मतदाताओं पर भाजपा का ध्यान

Wed, 23 Mar 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Now BJP's focus on voters
अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन 2022 में भाजपा हर मोर्चे पर लड़ाई की तैयारी में है। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह के रास्ते से हटने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक के हस्ताक्षर पर आपत्ति दर्ज कराके राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन 2022 में भाजपा नेता हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव के एक प्रस्तावक के हस्ताक्षर पर आपत्ति दर्ज कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। चौधरी ऋषिपाल सिंह स्क्रूटनी के सिलसिले में दिन भर कलेक्ट्रेट में जमे रहे। वहीं पार्टी का फोकस मतदाताओं पर है। सांसद सतीश गौतम टप्पल में प्रधानों के साथ बैठक कर भाजपा के पक्ष में किलेबंदी करने में जुटे रहे। विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख के साथ ही पार्टी के छोटे स्तर तक नेताओं को मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में लामबंद करने के काम में लगाया गया है। गौरतलब है कि अलीगढ़ में 2314 और हाथरस में 1234 मतदाता है। सबसे अधिक 1156 बीडीसी सदस्य हैं। दूसरे नंबर पर प्रधान हैं, जिनकी संख्या 867 हैं। नगर निगम के पार्षद, नगर पालिका सदस्य, नगर पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य आदि से भाजपा के जन प्रतिनिधि एवं नेता संपर्क बना रहे हैं। भाजपा के महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने बताया कि सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक के हस्ताक्षर पर आपत्ति दर्ज की गई है। बुधवार को निर्णय होना है। हमारे जन प्रतिनिधि एवं नेता मतदाताओं से संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed