फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now action is in the court of Khadi Village Industries, the administration is sending the report

अब कार्रवाई खादी ग्रामोद्योग के पाले में, प्रशासन भेज रहा रिपोर्ट

Sun, 18 Sep 2022 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:40 AM IST
सार

संकेत हैं कि वहां से भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है।एसडीएम कोल संजीव ओझा ने शुक्रवार को ही अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी है। बता दें कि 2 सितंबर को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग मेरठ के मंडलीय निदेशक ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में कहा था कि ये किरायानामा सरकारी कार्यालयों को धोखा देकर किया गया है। जानकारी मिलते ही पूर्व चेयरमैन राजेश यादव ने डीएम सहित अधिशासी अभियंता से लेकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी तक सभी अफसरों को शिकायत भेजी हैं।

विज्ञापन
Now action is in the court of Khadi Village Industries, the administration is sending the report

विस्तार

खादी आश्रम की हरदुआगंज स्थित बेशकीमती भूमि के किरायानामा में बदनीयती, धोखा और व्यक्ति विशेष को लाभ देने की जिम्मेदार क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम कमेटी पर कार्रवाई अब खादी ग्रामोद्योग स्तर से की जाएगी। प्रशासन स्तर से इस संबध्ंा में अपनी जांच रिपोर्ट खादी-ग्रामोद्योग आयोग को भेजी जा रही है। उधर, आयोग के मंडलीय कार्यालय से इस प्रकरण में रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। संकेत हैं कि वहां से भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

एसडीएम कोल संजीव ओझा ने शुक्रवार को ही अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी है। जिसमें जिलाधिकारी स्तर से यह तय किया गया है कि किरायानामा वाली भूमि पर पहला भार आयोग का है। आयोग से इस बाबत पत्र भी मिला था। उसी आधार पर जांच कराई गई थी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि हमने जांच पूरी करा दी है।
विज्ञापन

अब रिपोर्ट आयोग को भेजी जा रही है। आयोग ही अग्रिम कार्रवाई तय करेगा। बता दें कि 2 सितंबर को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग मेरठ के मंडलीय निदेशक ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में कहा था कि ये किरायानामा सरकारी कार्यालयों को धोखा देकर किया गया है। इसे निरस्त किया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 7 सितंबर को आयोग ने सोसायटी उप निबंधक आगरा को पत्र भेजकर क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम कमेटी को भंग कर नई कमेटी की व्यवस्था करने की भी संस्तुति की थी। हरदुआगंज के पूर्व चेयरमैन राजेश यादव की शिकायत पर आयोग व जिला प्रशासन 22 अगस्त से ही सक्रिय है। 22 अगस्त को ही मौके पर निर्माण रुकवाकर एसडीएम ने जांच शुरू की थी। बाद में आयोग के दखल के बाद प्रशासन की सक्रियता बढ़ गयी।

जांच के दौरान हो गया बिजली कनेक्शन
22 अगस्त को एसडीएम कोल संजीव ओझा ने मौके पर निर्माण रुकवाकर जांच शुरू की थी। उसके कुछ दिन बाद ही लोरिक राज ने उक्त भूमि पर अपने नाम 2 किलो वाट का घरेलू विद्युत कनेक्शन ले लिया है। जानकारी मिलते ही पूर्व चेयरमैन राजेश यादव ने डीएम सहित अधिशासी अभियंता से लेकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी तक सभी अफसरों को शिकायत भेजी हैं। इसमें जेई की मिलीभगत बताते हुए जेई को निलंबित कर कनेक्शन निरस्त करने की मांग की गई है। उधर, राजेश यादव ने शुक्रवार को भी डीएम से मिलकर भी ये बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed