फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notice given to eight people including security personnel and doctor

Aligarh News: सुरक्षाकर्मी-डॉक्टर सहित आठ को दिया नोटिस

Fri, 29 May 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Notice given to eight people including security personnel and doctor
रेफरल सेंटर बने मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार दोपहर हुए घटनाक्रम का मुद्दा अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सीएमएस ने इमरजेंसी पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ में सुरक्षाकर्मियों व डॉक्टरों सहित आठ लोगों को नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन



ये घटनाक्रम बुधवार का है। जब खिरनी गेट इलाके के पंकज अपने इकलौते छह माह के बेटे गगन को दिखाने अपनी मां रानी व पत्नी डॉली संग जिला अस्पताल पहुंचे। पेट फूलने व दर्द होने पर बच्चे को ओपीडी से इमरजेंसी भेजा गया था, लेकिन वहां भी उसे देखते ही मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद बच्चे को गोद में लिए दादी व मां डेढ़ घंटे तक बिलखती रहीं।
विज्ञापन



एंबुलेंस के इंतजार में बच्चे को उपचार नहीं मिल पा रहा था। इमरजेंसी स्टाफ ने बच्चे को भिजवाने में कोई दिलचस्पी दिखाने के बजाय पल्ला झाड़ लिया। बमुश्किल पिता की गुहार पर एंबुलेंस को फोन किया। तक एंबुलेंस आई। यह मामला बृहस्पतिवार को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमएस डाॅ. जगवीर सिंह सुबह ही इमरजेंसी पहुंच गए। उन्होंने इमरजेंसी में उस समय तैनात डॉक्टर, फार्मासिस्ट व सुरक्षा गार्ड के अलावा जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ सहित कुल आठ लोगों को नोटिस जारी किया है, जिसमें पूछा गया है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। साथ में चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में इस तरह की लापरवाही हुई तो विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed