फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nort Zone inter University Cricket Turnament

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंटः एएमयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीच फाइनल आज

Wed, 04 Dec 2019 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nort Zone inter University Cricket Turnament
विजयी चिन्ह दिखाती डीयू की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को एएमयू क्रिकेट पैवेलियन पर दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी को 86 रन से हराकर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने फाइनल में जगह बना ली। अब बुधवार को फाइनल में एएमयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीच खिताबी मुकाबला होगा। मुकाबले में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला के भी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में 179 रन बनाए और आल आउट हो गई। संचित ने 3 छक्के एवं दो चौके की सहायता से 37 रन तथा ध्रुव ने चार चौके की सहायता से 29 रन बनाए। अलफलाह यूनिवर्सिटी से मानिक ने 7 ओवर में 51 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में अलफलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद की टीम की बैटिंग शुरू से ही लड़खड़ा गई और 23.3 ओवर में 93 रन पर पूरी टीम आल आउट हो गई इसमें विकास ने तीन चौके की मदद से 32 रन तथा अनमोल ने एक छक्का और एक चौके की सहायता से 21 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अमन श्रीवास्तव ने 7 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन

मैन आफ द मैच रहे संचित और अमन श्रीवास्तव को टीवी चैनल से आए विक्रांत गुप्ता, प्रशिक्षक डा. फैसल शेरवानी, अदनान शमशाद एवं मसीहुद्दीन ने संयुक्त रूप से मैन आफ द मैच की ट्राफी प्रदान की । मैच के अंपायर खुर्शीद आलम, एस मेहरोत्रा रहे, जबकि स्कोरर अमित कुमार सिंह रहे । इस अवसर पर प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी, डॉ. फैसल शेरवानी, डॉ. जमील अहमद, मो. अहमद, इश्तियाक अहमद, इमरान शिब्ली, सुहेल फारुकी, अदनान शमशाद, मो. फाजिल, प्रो. मोईनुद्दीन, प्रो. गुलाम सरवर हाशमी, नूर मोहम्मद, ड़ॉ. सैयद माजिन हुसैन, अरशद मेहमूद, इंजीनियर सैफ अनवर, मो. गुरफान, रियाज अहमद, सरफराज खान, सैफुल्ला प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed