{"_id":"57250bde4f1c1bc73aa91ac5","slug":"noc-opened-without-the-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर एनओसी के ही खोल लिया पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर एनओसी के ही खोल लिया पेट्रोल पंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी माह में ऑयल टैंक में हुए विस्फोट के बाद पुलिस द्वारा बंद कराया गया मीनाक्षी पुल स्थित नौरंगीलाल जैन पेट्रोल पंप एक बार फिर खुल गया है। इसके लिये पंप संचालक ने न तो प्रशासन व अन्य विभागों से एनओसी ली है और न ही डीएसओ द्वारा भेजे गए नोटिस का कोई जवाब। इस मामले में अग्निशमन विभाग एवं एक निजी व्यक्ति की आपत्ति पर डीएम के आदेश पर डीएसओ ने जांच आरंभ कर दी है। वह अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह में डीएम को सौंपेंगे।
आठ जनवरी को मीनाक्षी पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के ऑयल टैंक में विस्फोट के चलते दो लोग घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया लापरवाही का मामला ठहराते हुए पंप को बंद करा दिया था। लेकिन यह पंप शुक्रवार से दोबारा खुल गया है। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज कुमार की माने तो पंप संचालक वेद प्रकाश जैन अथवा संबंधित ऑयल कंपनी ने इस मामले में पूर्ति विभाग अथवा एनओसी जारी करने के लिये दर्जनभर से अधिक विभागों से एनओसी तक नहीं ली है। न ही ऑयल कंपनी ने पंप के निलंबन अथवा टर्मिनेशन की जानकारी दी है।
इस मामले में जिला अग्निशमन अधिकारी रामअरज ने आपत्ति जताई है। सेंटर प्वाइंट निवासी एक व्यक्ति केपी सिंह ने भी डीएम से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर विभाग ने पंप संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट नोडल अफसर एवं एडीएम प्रशासन के साथ डीएम को सौंप दी जाएगी। यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने अब तक नहीं दी रिपोर्ट
अलीगढ़। डीएसओ ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दर्ज हुई एफआईआर के बाद हुई जांच की रिपोर्ट अब तक नहीं सौंपी है। अन्य विभागों से भी अनापत्ति संबंधी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। मै इस मामले में पंप संचालक एवं संबंधित ऑयल कंपनी के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगूंगा। अन्य विभागों से भी रिपोर्ट ली जाएगी।