{"_id":"5d8fac858ebc3e016e028591","slug":"no-trust-in-evms-elections-should-be-held-on-ballot-paper-dr-masood-aligarh-news-ali2148335107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम पर भरोसा नहीं, बैलेट पेपर पर चुनाव हो : डॉ. मसूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम पर भरोसा नहीं, बैलेट पेपर पर चुनाव हो : डॉ. मसूद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है, इसलिए बैलेट पेपर चुनाव होना चाहिए, जिसकी मांग विपक्षी दल करते रहे हैं।
शनिवार को वह एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि जिस पीड़िता को इंसाफ मिलना चाहिए, वह जेल में है, जबकि आरोपी चिन्मयानंद जेल की बजाय नरम गद्दे पर आराम कर रहे हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है।
कहा, चौ. चरण सिंह की मृत्यु के बाद किसानों की आवाज कमजोर हुई है, जिसे भाजपा सरकार और दबाने का प्रयास कर रही है। भुगतान न मिलने से गन्ना किसान त्रस्त हैं। प्राइवेट मिलों पर सरकार नकेल कस रही है। वह 20 फीसदी चीनी बेच सकते हैं, जबकि 80 फीसदी चीनी सरकार बेेचेगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बिजली की कीमतों में बेतहाशा इजाफा हुआ है। इंवेस्टर मीट का ढिंढोरा पीटने व करोड़ों खर्च करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में एक भी निवेशक नहीं आया है।
रालोद के साथ सपा गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब जयंत जी देंगे। डॉ. मसूद ने कहा कि इगलास विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह प्रचार करने आएंगे।
इस दौरान उन्होंने उपचुनाव के प्रत्याशी मुकेश कुमार धनगर के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इगलास में पार्टी की लोकप्रियता काफी है, जिसे वोट में तब्दील करने की कोशिश होगी। पत्रकारवार्ता में जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, अशरफ अली, डॉ. इरफान, जियाउर्रहमान आदि मौजूद रहे।