{"_id":"5e4d954d8ebc3ef29a7d3511","slug":"no-traffic-zone-in-aligarh-due-to-mahashivratri-aligarh-news-ali22714767","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि के चलते शहर में दो दिन नो ट्रैफिक जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि के चलते शहर में दो दिन नो ट्रैफिक जोन
विज्ञापन
कांवड़ लेकर जातीं महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ने वाली भारी भीड़ के चलते आज (बृहस्पतिवार) सुबह आठ बजे से कल शाम नौ बजे तक शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शिवालयों के रास्तों में तो सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। वहीं रोडवेज बस व प्राइवेट बस धीमी गति से चलेंगे। सभी वाहनों को शहर के बाहरी चौराहों, तिराहों से डायवर्ट करते हुए निकाला जाएगा। इस संबंध में यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह डायवर्जन व वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सहयोग प्रदान करें। रामघाट रोड, आगरा-मथुरा रोड पर तो सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
यह रहेगी व्यवस्था
-आज सुबह आठ बजे से कल (शुक्रवार) शाम नौ बजे तक यह रहेगा डायवर्जन
-दिल्ली, खुर्जा की तरफ से एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा जाने वाले सभी प्रकार के वाहन धौरऊ मोड़ गभाना से किये जाएंगे डायवर्ट।
-खैर की तरफ से आने वाले सभी वाहन हरिदासपुर तिराहे से लोधा से जीटी रोड की तरफ किये जाएंगे डायवर्ट।
-मथुरा-इगलास से आने वाले भारी वाहनों को इगलास से सासनी, हाथरस, गोंडा खैर की तरफ किया जाएगा डायवर्ट।
-आगरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन वनचेतना, दाउद खां फाटक तिराहे से इगलास गोंडा की तरफ किया जाएगा डायवर्ट।
-कानपुर एटा की तरफ से अलीगढ़ आने वाले भारी वाहन सिकंदराराऊ से हाथरस व गोपी अकराबाद से सासनी, इघलास, गोंडा खैर व गभाना किये जाएंगे डायवर्ट।
-रामघाट रोड पर अतरौली की तरफ से आने वाले वाहन अतरौली से कासगंज की तरफ किये जाएंगे डायवर्ट।
-बुलंदशहर डिबाई से अलीगढ़ शहर में आने वाले वाहन सुमेरा झाल जवां से बरौली, गभाना की तरफ किये जाएंगे डायवर्ट।
-सारसौल चौराहे से नादा पुल खेरेश्वर की तरफ जाने वाले वाहन रहेंगे प्रतिबंधित। यह ट्रैफिक भांकरी से नया बाईपास पकड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। जिन्हें खैर रोड या यमुना एक्सप्रेसवे जाना है। वह जीटी रोड भुखरावली से लोधा पहुंचकर जा सकेंगे।
-सुबह आठ बजे से रोडवेज की सभी बसों का अलीगढ़ में प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित। सभी रोडवेज की बस बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
शहर में प्राईवेट बसों का संचालन रहेगा इस प्रकार
-अतरौली को आने जाने वाली प्राईवेट बसों का संचालन तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के सामने स्थित मैदान से किया जायेगा।
-कासिमपुर, संभल, पहासू की तरफ जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन एफएम टावर तिराहा पेट्रोल पंप के पास से किया जाएगा।
-खैर की तरफ जाने वाली वाली प्राइवेट बस हरिदासपुर तिराहा लोधा से चलेंगी।
-अकराबाद की तरफ जाने वाली बस धनीपुर मंडी से चलेंगी।
-इगलास सासनी की तरफ जाने वाली प्राइवेट बस मथुरा रोड गंदा नाला पेट्रोल पंप चौराहा, वन चेतना तिराहे से चलेंगी।
यहां रहेगा नो ट्रैफिक जोन
-सारसोल नादा पुल से खेरेश्वर मंदिर तक नो टैफिक जोन रहेगा।
-एटा चुंगी से अचलताल की तरफ, क्वार्सी चौराहा से दुबे पढ़ाव की तरफ, सासनीगेट से मदार गेट की तरफ व सारसौल से रसलगंज की तरफ सभी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित।