{"_id":"66af4be7fb0acaac8d0a560b","slug":"no-seats-in-trains-and-less-buses-on-rakshabandhan-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan: बहनें चिंतित...कैसे पहुंचे भाई के पास हम, ट्रेनों में सीट नहीं और बसें हैं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan: बहनें चिंतित...कैसे पहुंचे भाई के पास हम, ट्रेनों में सीट नहीं और बसें हैं कम
Sun, 04 Aug 2024 03:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:08 PM IST
सार
लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, कानपुर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़ प्रतीकात्मक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहनों ने यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन परेशानी यह है कि ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है। बस स्टेशनों पर बसों की कोई सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा है। अब लोगों दूसरे विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। कुछ लोग तत्काल टिकट तो कुछ निजी वाहन बुक करा रहे हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ पर ठहरने वाली प्रमुख ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) 100-150 के पार तक जा पहुंची है। लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, कानपुर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। अब तक रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेन का संचालन करने की घोषणा नहीं की है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
इधर, रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की है। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि सर्वाधिक भीड़ वाले दिल्ली, नोएडा, बल्लभगढ़, गुरुग्राम, गाजियाबाद, साहिबाबाद से लेकर अलीगढ़, कानपुर-लखनऊ मार्ग पर करीब 300 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही हाथरस, आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, बरेली, मुरादाबाद मार्ग पर अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। अभी शासन स्तर से बहनों को निशुल्क यात्रा कराने की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन