Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   no relief from the melting chances of fog and cold again

Aligarh News: गलन से नहीं मिल रही राहत, फिर से कोहरे और सर्दी के आसार

Sat, 14 Jan 2023 09:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 09:11 PM IST
सार

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अलीगढ़ में आने वाले दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर से सर्दी बढ़ेगी। जिससे आने वाले कुछ दिनों में एक बार फिर से लोग गलन और ठिठुरन से दो चार होंगे। 

विज्ञापन
no relief from the melting chances of fog and cold again
काेहरा

विस्तार

अलीगढ़ में पिछले दो दिनों में शहरवासियों को ठंड से राहत मिली है। कोहरा भी कम होने से वाहनों और ट्रेनों की रफ्तार कुछ ठीक हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से क्रमश: 2 और 6 डिग्री सेल्सियस कम था। दिन में सुबह के समय आद्रता 80 और शाम को 79 फीसदी तक रही। 

विज्ञापन


मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर से सर्दी बढ़ेगी। जिससे आने वाले कुछ दिनों में एक बार फिर से लोग गलन और ठिठुरन से दो चार होंगे। शनिवार को दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को हवाओं ने कुछ परेशान किया। इसके बाद धूप निकलने से कुछ और राहत मिली। मकर संक्रांति के कारण बाजारों में भी उत्साह का माहौल रहा। शाम होते ही सर्द हवाओं ने लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास दिला दिया। 
विज्ञापन


ट्रेनों की रफ्तार कुछ ठीक हुई है, लेकिन देरी से आने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। लिच्छवी एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एवं महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही। कानपुर की ओर से दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 14 घंटे, गोमती साढ़े तीन घंटे, कालका मेल तीन घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस आठ घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस दो घंटे के विलंब से अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंची। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed