{"_id":"604e6f368ebc3ec89b7f6530","slug":"no-one-has-resign-from-party-say-ratandip-singh-city-office-news-ali25863534","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने नहीं दिया इस्तीफा : रतनदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने नहीं दिया इस्तीफा : रतनदीप सिंह
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी अलीगढ़ में चल रही उठापटक पर जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि पार्टी से निष्कासित हुए कुछ नेताओं द्वारा फर्जी रूप से पार्टी पदाधिकारियों के इस्तीफे मीडिया में प्रकाशित करवाए जा रहे हैं। उनका कोई आधार नहीं है। जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है।
इस्तीफे को लेकर अधिकांश लोगों ने कहा है कि उन्होंने किसी को कोई इस्तीफा नहीं सौंपा है। उनकी आस्था पूरी तरीके से बहुजन समाज पार्टी में है। वह सभी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि शेर सिंह के अलावा हाकिम सिंह, कोमल सिंह, योगेश आदि के नाम के इस्तीफे दिए जाने की बात प्रचारित की गई। मगर सभी ने पार्टी व उनके नेतृत्व में आस्था जताई है और पार्टी के लिए काम करते रहने की बात कही है। उन्होंने इन सभी के इस्तीफे वापसी संबंधी पत्र भी जारी किए हैं।
मैं पार्टी में काम करता रहूंगा : शेर सिंह
पार्टी में दशकों से जुड़े शेर सिंह ने कहा है कि उनको नहीं पता है उनके नाम से कौन सा इस्तीफा सार्वजनिक किया गया है। उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया। वह दशकों से पार्टी में हैं। हमेशा पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। उनको ये भी नहीं पता है कि उनके पास पार्टी में कौन सा पद है। वह पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
-पार्टी में स्थानीय स्तर पर जो कुछ चल रहा है। उसके विषय में हमारे स्तर से सभी जानकारियां पार्टी अध्यक्ष मायावती को पहुंचाई गई हैं। जल्द ही हमारी पार्टी अध्यक्ष मायावती से मुलाकात होगी। सच्चाई सामने आ जाएगी। - महेश चौधरी, निष्कासित बसपा नेता