{"_id":"5e96c0f88ebc3e76d452821b","slug":"no-new-corona-virus-positive-case-found-in-last-24-hours-in-jn-medical-college30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएन मेडिकल कॉलेज लैब में कोरोना पाजिटिव का कोई नया केस नहीं \n पिछले 24 घंटों में कुल 129 सैंपल जांच के लिए आए, सभी निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएन मेडिकल कॉलेज लैब में कोरोना पाजिटिव का कोई नया केस नहीं पिछले 24 घंटों में कुल 129 सैंपल जांच के लिए आए, सभी निगेटिव
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। पिछले 24 घंटों में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी मामला जांच में पॉजिटिव नहीं पाया गया है। पिछले 24 घंटों में कुल 129 सैंपल जांच के आए। मेडिकल कॉलेज में अब तक कुल 2041 कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध केस जांच के लिए आ चुके हैं। इनमें से 80 अब तक पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं अब तक जो भी केस पॉजिटिव मिले उनमें सबसे अधिक नोएडा के 57, रामपुर के सात, हाथरस के चार, मथुरा के चार, कासगंज के तीन, बुलंदशहर के दो, आगरा का एक, बदायूं का एक, मुरादाबाद का एक और एक पॉजिटिव केस अलीगढ़ का है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए आने वाले सैंपल की संख्या बहुत बढ़ गई थी और करीब 800 सैंपल पेंडिंग हो गए। पेंडिंग की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए 315 सैंपल को नोएडा की एनआईबी लैब भिजवाया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज में सिर्फ एक मशीन कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध केसों की जांच के लिए लगी हुई है। एक सैंपल की जांच में 6 घंटे का समय लगता है। मशीन में एक बार 15 सैंपल रखे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी मशीन के लिए ऑर्डर दे दिया गया है लेकिन लॉक डाउन के चलते उसका ट्रांसपोर्टेशन नहीं हो पा रहा है। उसे जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज में लाए जाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन स्तर पर प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन